पपीता तो हर किसी ने खाया ही होगा और काफी लोगों का ये पसंद भी होगा। इसके औषधीय गुण बहुत तरीके से शरीर को फायदे देते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है और साथ ही इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। लेकिन आज आपको पपीते के पत्तों के गुणों के बारे में बताएंगे कि किस तरह ये त्वचा के लिए एक वरदान की तरह है।

पपीते के पत्ते

आपको बता दें कि पपीते के पत्तों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम, विटामिन ए, सी, ई सहित कई तरह के पोषण तत्व मौजूद हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। ये स्किन पर होने वाली कई तरह की समस्याओं को हटा सकता है।

पपीते के पत्ते के फायदे

जानकारी के लिए बता दें कि पपीते के पत्ते स्किन पर होने वाले मुंहासे और दाग-धब्बे को आसानी से हटा सकते हैं। ये स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार है और इस वजह से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं वे त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

इसका यूज करते हैं तो त्वचा पर होने वाली जलन और संक्रमण को भी आसानी से कम किया जा सकता है। स्किन पर किसी तरह का इंफेक्शन है तो इस फिर भी यूज कर सकते हैं। और आपको बता दें कि इसमें मौजूद एंजाइम त्वचा को गहराई से साफ करते हैं और स्किन मॉइस्चराइज होती है।

इसका उपयोग

पपीते के पत्ते को आप फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले इसे पीस लें। पीसने के बाद शहद या एलोवेरा जेल को मिला दें। सब कुछ मिलाने के बाद चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगा रहने दें। जब आपको लगे कि टाइम हो गया है तो हल्के गुनगुने पानी के साथ इसे धूल लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *