आजकल के खराब लाइस्टाइल, गलत खान-पान के चलते कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में पीठ, कमर और जोड़ों में दर्द होना काफी आम है। कुछ लोग गलत तरीके से बैठते हैं इस वजह से भी वह पीठ दर्द से परेशान रहते हैं। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहता है। इतना ही नहीं कई बार दर्द के साथ बुखार भी हो जाता है हालांकि ज्यादातर लोग कमर दर्द को आम समझकर नजरअंदाज ही कर देते हैं लेकिन पीठ के निचले हिस्से में दर्द के साथ यदि आपको बुखार हो तो यह कई गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कमर दर्द के साथ बुखार होना किन प्रॉब्लम्स का कारण हो सकता है।

इंफ्लेमेशन होने के कारण

अगर आपको ऑटोइम्यून डिसऑर्डर या फिर एंकाइलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी इंफ्लेमेशन संबंधी दिक्कतें है तो भी आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द, अकड़न और बुखार हो सकता है। यह समस्याएं खासतौर पर तब होती है जब आपका इम्यून सिस्टम गलती से हेल्दी टिश्यू पर हमला करता है। इसके कारण आपको दर्द के साथ-साथ बुखार भी हो सकता है।

अन्य समस्याएं

बुखार के साथ-साथ अगर आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो तो भी इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे फ्लू या वायरल इंफेक्शन, पैंक्रियाज में इंफेक्शन और पैल्विक इंफेक्शन। ऐसे इंफेक्शन भी आपकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द और बुखार की समस्या का कारण बन सकते हैं।

रीढ़ की हड्डी में इंफेक्शन होने से

अगर आपको रीढ़ की हड्डी में इंफेक्शन जैसे कि वर्टेब्रल ऑस्टियोमाइलाइटिस, टीबी या स्पाइनल एपिड्यूरल फोड़ा है तो भी पीठ के नीचे वाले हिस्से में दर्द और बुखार हो सकता है। यह समस्याएं खासतौर पर तब होती है जब बैक्टीरिया या फिर बाकी माइक्रोऑर्गेनाइज्म रीढ़ की हड्डी या उसके आस-पास की जगह को इंफेक्टेड करते हैं। ऐसे में यदि आप समस्या को नजरअंदाज करेंगे तो इंफेक्शन बढ़ सकता है और इससे आपको गंभीर समस्या हो सकती है या फिर मौत का खतरा भी बढ़ सकता है।

किडनी इंफेक्शन

अगर आपको किडनी इंफेक्शन है तो भी आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द और बुखार हो सकता है। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन तब होती है जब यूरिन, टेरिटरी इंफेक्शन किडनी क फैल जाएगा। इस इंफेक्शन के कारण आपको बार-बार पेशाब आना, मतली, ठंड लगना और पीठ में तेज दर्द के साथ-साथ बुखार भी हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *