90 के दशकों से फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रेखा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 50 प्लस होने के बाद भी एक्ट्रेस बिल्कुल फिट हैं लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपने से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया है। रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रही हैं। यह समस्या तब होती है जब शरीर में इंसुलिन अच्छे से काम नहीं कर पाता। इसके कारण ब्लड में शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है। रेखा की फिटनेस को देखकर यह तो अंदाजा लगाया जा ही सकता है कि वह अपने खानपान और लाइफस्टाइल का कितना ध्यान रखती है ताकि बीमारी कंट्रोल में रह पाए।
जंक फूड से करती हैं परहेज
एक्ट्रेस तली हुई चीजें, अनहेल्दी फूड आइटम्स बिल्कुल भी नहीं खाती। अपनी बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए रेखा अपने लाइफस्टाइल और खान-पान का खासतौर पर ध्यान रखती हैं। आपको बता दें कि डायबिटीज कई कारणों से हो सकती है जिसमें कुछ जेनेटिक्स, फिजिकल एक्टिविटी कम करना, गलत-खानपान, नींद पूरी न होना शामिल है।

लक्षण
टाइप-2 डायबिटीज एक बहुत ही आम बीमारी है। संयुक्त राज्य अमेरिका में 37 मिलियन से ज्यादा लोग इससे जूझ रहे हैं। इसकी शुरुआती धीरे-धीरे होती है और शुरुआती चरणों में लक्षण हल्के हो सकते हैं। कुछ लोगों को पता चलता है कि उन्हें यह बीमारी हालांकि बहुत से लोगों में इसके लक्षण नजर नहीं आते। जैसे कि
ज्यादा पेशाब आना
जब ब्लड में शुगर लेवल ज्यादा हो तो गुर्दे रक्त में से एक्स्ट्रा शुगर को छानकर निकालने की कोशिश करते हैं। इसके कारण आपको रात में ज्यादा पेशाब करने की जरुरत महसूस हो सकती है।
भूख ज्यादा लगना
डायबिटीज के कारण लोगों को खाने से पूरी एनर्जी नहीं मिलती। पाचन तंत्र खाने को ग्लूकोज नाम के एक सिंपल शुगर में तोड़ता है इसका इस्तेमाल शरीर करता है। वहीं जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हों उनके शरीर में ग्लूकोज पूरी मात्रा रक्तप्रवाह के जरिए शरीर की कोशिकाओं में नहीं जाती। ऐसे में उन्हें भूख ज्यादा लगती है।

बहुत ज्यादा प्यास लगना
खून से एक्स्ट्रा शुगर निकलने के लिए बार-बार पेशाब आना शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकलता है। समय के साथ-साथ इसके कारण डिहाइड्रेशन हो सकती है और आपको प्यास भी ज्यादा लगेगी।
थकान रहना
टाइप-2 डायबिटीज के कारण आपके शरीर के एनर्जी लेवल पर भी असर होता है। इसके कारण आप थका हुआ महसूस करते हैं। डायबिटीज में थकान ब्लड शुगर से शरीर की कोशिकाओं में अपर्याप्त तौर पर शर्करा के जाने से होती है। जब ब्लड में शुगर लेवल ज्यादा हो तो आंखों को लेंस भी सूज जाता है जिसके कारण आपको देखने में भी दिक्कत हो सकती है।
इस तरह रखें अपना ध्यान
. रोज एक ही समय पर खाना खाएं।
. ज्यादा फाइबर वाले फल, साबुत अनाज और सब्जियों का सेवन करें।
. प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कैंडीज, कुकीज, डोनट और पेस्ट्री का सेवन कम ही करें।

. मीठी चीजें जैसे सोडा, मीठी ठंडी चाय, लैमोनेड, फ्रूट पंच और स्पोर्ट्स ड्रिंक न पिएं।
. कम कार्बोहाइड्रेट वाला फूड खाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
