बहुत से लोग हैं जो बालों की समस्याएं से परेशान है। किसी को बालों के झड़ने से परेशानी है, किसी को सफेद बालों से तो किसी को ड्राई और डैंड्रफ वाले बालों से परेशानी है। ऐसे में आप बालों की समस्याओं के निजात पाने के लिए आंवला और प्याज के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं तो चलिए इसके फायदे और बनाने का तरीका जानते हैं।
आंवला और प्याज का पानी बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवले और प्याज को काट लें। इसके बाद एक चम्मच मेथी, एक चम्मच काले तिल को पैन में 2 कप पानी के साथ डालें। अब कटा हुआ आंवला और प्याज भी डाल दें। सारी चीजें पकने के बाद छान लें और फिर ठंडा होने के बाद एक बॉटल में बंद करके रख लें।
बालों में लगाने का तरीका
इसे लगाने के लिए पहले अपने बालों में थोड़ी जगह बनाएं, फिर कॉटन की मदद से अपने बालों में लगा लें। लगाने के बाद हल्के हाथों से बालों की मसाज करें ताकि आंवला और प्याज का पानी पूरे सिर में सर्कुलेट हो सके। स्कैल्प पर आपको इसकी नमी महसूस होनी चाहिए। इसे आप हर हफ्ते दो बार जरूर लगाएं।
आंवला और प्याज का पानी के फायदे
सफेद बाल होंगे काले
बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं तो ये पानी बालों में जरूर लगाएं। इसको लगाने से कोलेजन बूस्ट होगा और सफेद बालों की समस्या के राहत मिलेगी।
डैंड्रफ की समस्या के लिए
आंवला और प्याज का पानी बालों में लगाते हैं तो डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है। एक तो ये एंटीबैक्टीरियल है और साथ ही स्कैल्प साफ रहेगा और खुजली नहीं होगी। इसे लगाने से बैक्टीरयल ग्रोथ कम होगी।
रूखे और बेजान बालों के लिए
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो आप आंवला और प्याज के पानी को लगा सकते हैं। इसे लगाने से बालों में जान आ जाएगी और साथ ही बाल खूबसूरत व शाइनी बनेंगे। अगर आप इसका रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो फायदे जरूर नजर आएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
