फैटी लिवर बहुत ही खतरनाक बीमारी है। यह धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है। यदि समय पर इस समस्या का इलाज न किया जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण शराब को माना जाता है लेकिन इसके अलावा भी फैटी लिवर के कई कारण हो सकते हैं। यदि आप इन कारणों के बारे में विस्तार से नहीं जानेंगे तो समस्या भी बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
इस वजह से भी हो सकती है फैटी लिवर
आपको बता दें कि फैटी लिवर सिर्फ शराब ही नहीं कई और कारणों से भी हो सकता है। ज्यादा मात्रा में यदि पेट में फैट जमा हो जाए तो लिवर की समस्या हो सकती है। हाई बीपी के कारण से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज, शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, हाई ट्राइग्लिसराइड के कारण भी फैटी लिवर हो सकता है।

ऐसी डाइट लें
इससे बचने के लिए आप डाइट में रोज फाइबर वाले फूड्स शामिल करें। रोज 2-3 लीटर पानी पिएं। रिफाइंड ऑयल, फूड्स, मीठे फूड्स भी कम से कम खाएं। सलाद, नट्स और सीड्स का सेवन करें।
वर्कआउट
रोज वर्कआउट करें, एक्सरसाइज करें इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ेगी और शरीर फैटी लिवर समेत कई बीमारियों से बचेगा। रोज कम से कम 30 मिनट वर्कआउट करें। 20 मिनट चलें इससे वजन कंट्रोल में रहेगा और फैटी लिवर की समस्या भी कम होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
