भारत में अब पिछले कुछ साल से हार्ट अटैक और हार्ट संबंधी बीमारियां बहुत तेजी से बढ़ी हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में 2022 में 32,457 लोगों की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। ऐसे में चिंता की बात यहां यह है कि देश में दिल संबंधी बीमारियों का आंकड़ा हर साल 12.5 प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण लाइफस्टाइल, खान-पान में पोषक तत्वों की कमी और आपकी पसंदीदा मेयोनीज भी शामिल है। सैंडविच, पिज्जा, बर्गर और आपके सलाद में इस्तेमाल होने वाली मेयोनीज भी हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक रहेगी। इसका सेवन करने से दिल पर असर होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह कैसे आपकी दिल के लिए खतरनाक होगी।
हार्ट प्रॉब्लम्स का बढ़ जाएगा खतरा
मेयोनीज में फैट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा सोडियम और कैलोरी भी मौजूद होती है जो ब्लड प्रेशर बढ़ाकर दिल संबंधी बीमारियों का कारण बन सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे बनाने के लिए ट्रांस फैट और वेजिटेबल ऑयल इस्तेमाल होता है। ट्रांस फैट आपके शरीर को सूजन को बढ़ाएगा जिसके कारण दिल को नुकसान होगा। यदि आप ज्यादा मात्रा में ट्रांस फैट खाते हैं तो दिल के काम करने की क्षमता कम होगी।

कैलोरी होती है ज्यादा
पैकेज्ड मेयोनीज में कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होती है। 1 टेबलस्पून मेयोनीज में करीबन 90-100 कैलोरी होती है। ऐसे में यदि आप ज्यादा मात्रा में कैलोरी खाएंगे तो मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इन दिक्कतों के कारण आपकी हार्ट हेल्थ पर भी बुरा असर होगा।
कैमिकल्स होते हैं ज्यादा
इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट और अन्य कई तरह के कैमिकल्स भी मिले होते हैं। ऐसे में यह कैमिकल्स आपके शरीर में जाकर टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ाएंगे जिसके कारण दिल पर बुरा असर होगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी मेयोनीज या फिर इससे बने फूड्स नहीं खाने चाहिए।
फैट होता है ज्यादा
इसमें सैचुरेटेड फैट्स भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यह खून में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाएगा। बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण शरीर का ब्लड फ्लो भी प्रभावित होगा। इसके अलावा मेयोनीज खाने से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता है।
सोडियम होता है ज्यादा
रेडी टू ईट ब्रांडेड मेयोनीज में नमक ज्यादा इस्तेमाल होता है ऐसे में इसमें सोडियम भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है इसलिए यदि आप ज्यादा मात्रा में सोडियम खाएंगे तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाएगा ।इससे दिल पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ेगा। इसके कारण आपको हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का खतरा भी हो सकता है।

मेयोनीज की जगह करें ये चीजें इस्तेमाल
यदि आप सैंडविच, सलाद या बाकी चीजों में मेयोनीज डालकर खाते हैं तो बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जगह घर पर बनाएं। मेयोनीज की जगह आप सैंडविच और पिज्जा में ह्यूमस, ग्रीक योगर्ट और एवोकाडो डालें। यह आपके दिल को हेल्दी रखेंगे। हैल्दी फैट से भरपूर होने के कारण यह आपके दिल को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
