हरे एलोवेरा के बारे में आपने कई बार सुना होगा और इसके ढेरों फायेद भी जानते होंगे लेकिन क्या आपने कभी रेड एलोवेरा के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि यह ग्रीन एलोवेरा से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह ज्यादातर गर्म और ड्राई इलाकों में होता है। औषधीय गुणों के कारण इसको एलोवेरा का राजा भी कहते हैं। लाल एलोवेरा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, ई, बी-12 और फोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा भी यह सेहत को कई तरह से फायदे देती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि रेड एलोवेरा सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

यदि आप लाल एलोवेरा का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत मिलेगी। इससे आपका हार्ट हेल्दी हेगा। रोज लाल एलोवेरा का जूस पीने से आपका बीपी कंट्रोल रहेगा और हार्ट हेल्थ अच्छी होगी।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

रेड एलोवेरा पीने से आपकी इम्यूनिटी पॉवर भी मजबूत बनेगी। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाएंगे। इसका सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या भी नहीं होगी। इससे बना जूस पीने से श्वसन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलेगी।

दर्द होगा दूर

एलोवेरा में सैलिसिलिक एसिड और पॉलीसेकेराइड्स मांसपेशियों को आराम देगा। इससे सूजन भी कम होगी। सिरदर्द और माइग्रेन दूर करने में भी यह बेहद फायदेमंद साबित होगा।

शुगर रहेगी कंट्रोल

प्री-डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए आप रेड एलोवेरा फायदेमंद रहेगी। शोध की मानें तो यदि सीमित तौर पर इसका सेवन करेंगे तो टाइप-2 डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगी।

त्वचा के लिए साबित होगा वरदान

रेड एलोवेरा का इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन, झुर्रियां और मुंहासों में भी फायदेमंद होगा। नेशनल एक्जिमा एसोसिएशन की मानें तो इसमें पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण एक्जिमा भी शांत करेगा। इसके अलावा यह जलन, घाव, सोरायसिस, कीड़ों के काटने और स्कैल्प हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहेगी। इसमें पाया जाने वाला कोलेजन आपकी स्किन को जवां बनाएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *