इन दिनों बदलते लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं को कंसीव करने में भी बहुत दिक्कत आती है। कई महिलाएं समय पर कंसीव नहीं कर पाती जिसके कारण समाज भी उन पर दबाव डालने लगता है। यदि सही समय पर महिलाएं कंसीव न करें तो उन्हें दिक्कत हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं के लिए कंसीव करने का सही समय 28 साल के आस-पास होता है परंतु आज के समय में 30-35 साल के बीच का समय प्रैक्टिकल माना जाता है। आइए आज आपको बताते हैं कि कंसीव करने की सही उम्र क्या होती है और इस दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अध्ययन के अनुसार यह है सही उम्र

एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं के लिए उम्र बेहद जरुरी होती है। 28 साल के आस-पास उनके अंडाणुओं की संख्या कम होने लग जाती है। वहीं साइंस में यह भी पता चला है कि 35 साल के बाद भी महिलाएं कंसीव कर सकती है हालांकि इस दौरान यह प्रक्रिया कठिन होगी। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रेग्नेंसी का सबसे अच्छा समय वह है जब महिला शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तौर पर मां बनने के लिए तैयार है। 2002 के अध्ययन के अनुसार, पहले बच्चे को जन्म देने की सही आयु 30.5 साल मानी गई थी। वहीं अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, पहले बच्चे के जन्म की औसत आयु करीबन 27 साल होती है। 2016 के अध्ययन के मुताबिक, यह पता चला है कि 30 के दशक में महिलाओं में जन्म दर बढ़ा है वहीं 20 के दशक में यह घटा था।

28 की उम्र से पहले कंसीव करना कितना सही

वैज्ञानिक अध्ययन की मानें तो 20 के दशक के अंत और 30 के दशक के शुरुआती सालों में प्रेग्नेंट होना शारीरिक तौर पर फायदेमंद होगा। अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियन्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स के द्वारा किए गए 2008 के अध्ययन के मुताबिक, इस उम्र में प्रेग्नेंट होने से प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं का जोखिम भी कम होगा। आजकल महिलाएं 30 साल से पहले शादी नहीं करती इसलिए 30-35 साल की उम्र के बीच बच्चा पैदा करना एक अच्छा निर्णय हो सकता है।

40 की उम्र के बाद बच्चा होने की कितनी संभावना

कुछ अध्ययन में यह भी बताया गया है कि देर से मां बनना कुछ महिलाओं के लिए फायदेमंद होगा। 2012 में अध्ययन के अनुसार, 40 साल से ऊपर की उम्र में आखिरी बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं में गर्भाश्य के कैंसर का खतरा कम होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *