मोरिंगा के पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसको सहजन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक तरह की हरी सब्जी होती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता है। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करेंगे। सहजन में विटामिन, प्रोटीन, आयरन ,पौटेशियम, कैल्शियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो पुरुषों को होने वाले कई समस्याओं से राहत दिलवाएंगे। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए मोरिंगा के पत्ते खाने के फायदे ही बताते हैं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन में होगा सुधार

मोरिंगा के पत्ते खाने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी दूर होगी। इसमें पॉलीफेनॉल नाम का तत्व पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह ब्लो फ्लो को भी अच्छा रहेगा। ऐसे में इसका सेवन करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से भी राहत मिलेगी।

बढ़ेगा स्पर्म काउंट

जिन पुरुषों का स्पर्म काउंट कम होता है उनके लिए भी मोरिंगा बेहद फायदेमंद रहेगा। इसका सेवन करने से आपका स्पर्म काउंट बढ़ेगा और स्पर्म की क्वालिटी भी अच्छी होगी।

फर्टिलिटी बढ़ेगी

इन दिनों गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण पुरुष बांझपन की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में मोरिंगा के पत्ते आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाएंगे। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं ऐसे में यह पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बेहद साबित होंगे।

हाई ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। ऐसे में यदि आप हाई बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं तो मोरिंगा का सेवन कर सकते हैं। इसमें पौटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इससे आपका दिल स्वस्थ रहेगा और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

टेस्टोस्टेरोन का बढ़ेगा स्तर

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का यदि स्तर कम हो जाए तो शारीरिक और यौन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में मोरिंगा का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जो आपके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *