फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। फलों की बात करें तो चीकू खाने से आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। इसमें नैचुरल चीनी, मिनरल्स, विटामिन्स और फाइबर पाया जाता है जो आपके शरीर को एनर्जी देगा और आपका कई तरह की बीमारियों से बचाव होगा हालांकि कुछ स्वास्थ्य संबंधियों समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि किन लोगों को चीकू खाने से समस्या हो सकती है।
ज्यादा मात्रा में खाने से होगा नुकसान
डाइटिशियन के अनुसार, चीकू खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। इसको प्री और पोस्ट वर्कआउट फूड के तौर पर आप खा सकते हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे खाने के कारण वजन बढ़ना, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है। इसके अलावा चीकू में पाए जाने पोषक तत्वों के अलावा इसमें टैनिन और लेटेक्स जैसे कैमिकल्स भी होते हैं जो एलर्जी का कारण बनेंगे। ज्यादा चीकू यदि आप खाएंगे तो आपको पाचन संबंधी समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है।

बढ़ सकता है वजन
यदि आप ज्यादा मात्रा में चीकू खाते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीकू में कैलोरी और नैचुरल शुगर ज्यादा पाई जाती है ऐसे में इसे खाने से वजन बढ़ सकता है। 100 ग्राम के चीकू में करीबन 83 कैलोरी पाई जाती हैं। ऐसे में वजन को देखते हुए चीकू का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
डायबिटीज के मरीज
जिन लोगों को शुगर है उन्हें भी चीकू से दूर ही रहना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि चीकू का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा। इसमें चीनी की ज्यादा मात्रा होती है ऐसे में यह शुगर के मरीजों के लिए सही नहीं रहेगा।
पाचन संबंधी समस्या
अगर आपको पाचन तंत्र कमजोर है तो भी चीकू खाने से परहेज करें ऐसा इसलिए क्योंकि चीकू आपके पाचन के लिए अच्छा है लेकिन यदि आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो आपके पाचन पर दबाव पड़ेगा जिससे पाचन संबंधी दिक्कत बढ़ जाएगी। चीकू में फाइबर भी पाया जाता है ऐसे में इसे पचाने में भी दिक्कत होगी।

एलर्जी
चीकू में टैनिन और लेटेक्स जैसे कैमिकल पाए जाते हैं ऐसे में इसको खाने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसे खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसे खाने के बाद आपको हल्की खुजली, गले में सूजन, त्वचा पर दाने भी हो सकते हैं। यदि आपको लेटेक्स से एलर्जी है तो आपको चीकू से भी एलर्जी हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
