मौसम में बदलाव और प्रदूषण बढ़ने का सबसे पहला असर फेफड़ों पर ही होता है। फेफड़े आपके शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं ऐसे में उनका स्वस्थ रहना बेहद जरुरी है। श्वसन प्रक्रिया भी फेफड़ों पर ही निर्भर होती है लेकिन कई बार किसी कारण यह कमजोर होने लगते हैं और धीरे-धीरे बीमार भी पड़ने लगते हैं। स्मोकिंग की आदत, प्रदूषण, धुआं और खराब लाइफस्टाइल के कारण कई बार फेफड़े जल्दी खराब हो जाते हैं। इसके अलावा यदि इनमें कोई गंदगी जमा हो जाए तो भी यह खराब हो सकते हैं। ऐसे में आज आपको एक ऐसी खास ड्रिंक बताते हैं जो इनको हेल्दी रखने में मदद करेगी। आइए जानते हैं।
घरेलू नुस्खों से बनी ड्रिंक साफ करेगी फेफड़े
फेफड़ों में जमी हुई गंदगी को साफ करने के लिए आप नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे आपके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे और उनकी सफाई भी होगी।

गर्म पानी और शहद
शहद में एंंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह आयुर्वेदिक औषधी के तौर पर खूब इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। यह तत्व आपके शरीर और फेफड़ों की सफाई करेंगे। इसके अलावा यदि आप यह ड्रिंक पीते हैं तो शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे। इसके अलावा शहद इंफ्लेमेशन भी कम करेगा जिससे आपके फेफड़े हेल्दी रहेंगे। फेफड़ों की सफाई करने के लिए आप पानी में शहद मिलाकर पी सकते हैं।
इस तरह करें सेवन
. एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं।
. इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो और आप उसे पी सकें।
. सुबह खाली पेट यदि आप इस पानी को धीरे-धीरे पिएं।
. आपको खुद ही शरीर में असर दिखने लगेगा।

अदरक की चाय भी आएगी काम
वैसे तो अदरक का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बढ़ाने और पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में किया जाता है लेकिन आप इसके साथ फेफड़ों की सफाई भी कर सकते हैं। यदि आप अदरक से बनी हर्बल टी पिएंगे तो फेफड़ों में जमी गंदगी पूरी तरह से साफ होगी ।
इस तरह करें सेवन
. अदरक की हर्बल टी बनाने के लिए आप पहले एक चम्मच अदरक कूटें।
. फिर इसे पानी में मिलाएं।
. अब 5-8 मिनट तक इस पानी को पका लें।
. इसके बाद मिश्रण को छानकर पिएं।
ये हर्बल टी पीने से भी आपके फेफड़ों में जमी गंदगी दूर होने लगेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
