इन दिनों खान-पान खराब होने के कारण पाचन संबंधी समस्याएं हो रही हैं। ज्यादातर लोग जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं जिसका असर उनके पाचन पर होता है। इसके कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है जिससे आपको अपच, पेट में दर्द, पेट फूलना, कब्ज जैसी दिकक्तें हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को गैस भी हो जाती है। भारी खाना खाने के कारण गैस हो सकती है। खाना देर से पचने या खाने के तुरंत बाद यदि आप लेट जाते हैं तो भी गैस बन सकती है। कभी-कभी ये होना नॉर्मल है लेकिन अगर आपको रोज गैस बनती है तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि बार-बार गैस बनने से पेट में कैंसर भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या सच में होता है। आइए जानते हैं।

बार-बार गैस होने से पेट में कैंसर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बार-बार गैस होना पेट का कैंसर नहीं हो सकता। यह कई बार कुसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है। यदि आपका वजन कम हो रहा है, पेट में दर्द, चक्कर आना, खून वाली उल्टी, जल्दी पेट भरना, काला मल जैसे लक्षण दिख सकते हैं तो यह भी बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण आप बिना चेक करवाए समझ नहीं सकते।

कारण

यदि आपको बार-बार गैस होती है तो यह कुछ और बीमारियों का कारण भी होंगे।

पेट संबंधी समस्याएं

पेट में जुड़ी कुछ समस्याएं जैसे कि फूड इंटॉलरेंस, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम, इंटेस्टाइन में बैक्टीरिया बढ़ने के कारण भी गैस जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों का पाचन खराब होता है उन्हें भी यह समस्या हो सकती है।

डाइट के कारण

अनहेल्दी डाइट जैसे तला-भूना या मसालेदार खाने के कारण भी गैस हो सकती है। इसके अलावा यदि आप खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं या डाइट में फाइबर कम लेंगे तो भी गैस बन सकती है।

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

अगर आपकी गैस की समस्या दूर नहीं होती तो डॉक्टर पेट का चेकअप करवाने के लिए कह सकते हैं। अप्पर एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन या फिर अल्ट्रासाउंड के जरिए समस्या का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा कुछ ब्लड टेस्ट के जरिए भी इस समस्या का पता लगा सकते हैं। यह समस्या डाइट, गट माइक्रोबोम के इंबैलेंस होने या गट अनहेल्दी होने के कारण हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *