आयुर्वेद में तुलसी को बेहद फायदेमंद माना गया है। इसका सेवन करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है। इसकी तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो शरीर में ठंडक बनी रहेगी। इसके अलावा यह बीज यूरिन संबंधी समस्याओं को भी कम करने में मदद करेंगे। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, तुलसी के बीज हार्मोन हेल्थ के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। यदि आप इनका सेवन करते हैं तो आपके हार्मोन्स बैलेंस रहेंगे। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि तुलसी के बीज कैसे फायदेमंद होते हैं।

रिप्रोडक्टिव हेल्थ रहेगी अच्छी

इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ऐसे में यह हार्मोन्स के प्रोडक्शन में मदद करेंगे। यदि आप इन बीजों का सेवन करते हैं तो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टरोन जैसे हार्मोन्स का प्रोडक्शन भी बैलेंस रहेगा। ऐसे में आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए यह फायदेमंद होंगे। यह बीज आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

कोर्टिसोल रहेगा बैलेंस

इनमें फ्लोवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स के कंपाउंडर पाए जाते हैं। यह दोनों कंपाउंड ही एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर माने जाते हैं। ऐसे में यह आपके स्ट्रेस और कार्टिसोल का लेवल कम करेंगे। इसके सेवन से आपके हार्मोन्स भी बैलेंस रहेंगे।

शरीर का तापमान होगा कम

यह बीज आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करेंगे। कुछ लोगों के हार्मोन्स इंबैलेंस के कारण बहुत गर्मी लगती है ऐसे में तुलसी के बीज खाने से आपका पाचन सुधरेगा और आपके शरीर की हीट भी कंट्रोल होगी।

हार्मोन्स रहेंगे बैलेंस

अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते आजकल हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं ऐसे में यदि आप तुलसी के बीजों का सेवन करते हैं तो आपके हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलेगी। इन बीजों में फैटी एसिड, फाइबर और प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं। यह कंपाउंड आपके हार्मोन बैलेंस को रेगुलेट करने में मदद करेंगे।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल

इन बीजों में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इन्हें खाने से आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगी। फाइबर शरीर में इंसुलिन को संतुलित रखने में मदद करेगा। इसका सेवन करने से पीसीओएस और पीसीओडी जैसी हार्मोनल समस्या में भी यह बैलेंस रहेंगे।

मेनोपॉज में भी हार्मोन्स रहेंगे संतुलित

तुलसी के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन भी पाया जाता है। ऐसे में यह आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर रेगुलेट करने में मदद करेंगे। मेनोपॉज के दौरान यह हार्मोन्ल को रेगुलेट करने में मदद करेगा।

इस तरह करें सेवन

इन बीजों को आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। पानी या स्मूदी में डालकर आप इन्हें पी सकते हैं। इसके अलावा शेक या डेजर्ट में मिलाकर खा सकते हैं। इससे हार्मोन्स बैलेंस होंगे और ओवरऑल हेल्थ मजबूत बनेगी हालांकि इसका सेवन कम मात्रा में करें। यदि आप ज्यादा मात्रा में इन बीजों को खाएंगे तो आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *