अलसी के बीज स्किन की कई समस्याओं का हल है। इन बीजों में चेहरे को स्क्रब करने और पिग्मेंटेशन को कम करने की हिम्मत है। लेकिन कैसे आप अपनी स्किन पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं? तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

दही और अलसी का लेप

दही और अलसी के बीज आपकी त्वचा को स्क्रब करने में लाभदायक है। इसके लिए अलसी के बीजों को भिगोकर रखें, फिर कुछ देर बार इसमें थोड़ा सा दही मिला लें। सबको मिला लें और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद चेहरे पर लगाएं, सूखने के बाद, फिर गीले कपड़े से चेहरा साफ कर लें।

दही और अलसी के फायदे

बेहतरीन स्क्रब

आपकी त्वचा पर दही और अलसी के बीजों से बना लेप बेहतरीन स्क्रबर की तरह काम कर सकता है। इससे त्वचा में जमी गंदगी और ऑयल साफ होता है और स्किन पोर्स खुल जाते हैं। अंदर से त्वचा साफ होने की वजह से एक्ने जैसी समस्याएं नहीं होती।

मुलायम त्वचा

ये तो आपको पता ही है कि त्वचा को मुलायम बनाने में दही कारगर है। ऐसे में दही और अलसी के बीजों का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये दोनों स्किन को हाइड्रेट करते हैं और त्वचा मुलायम होती है। साथ ही आपकी स्किन भी मॉइस्चराइज होती है।

पिग्मेंटेशन में कारगर

ये दोनों चीजें चेहरे पर लगाने से पिग्मेंटेशन की समस्या कम हो सकती है और त्वचा से टैनिंग की सफाई होती है। तो इन तमाम समस्याओं से राहत पाने के लिए आप इस लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *