खजूर के सेवन से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिल सकती है। आपको बता दें कि खजूर में आयरन की मात्रा अच्छी होती है जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती। इसलिए हो सके तो अपनी सुबह की डाइट में खजूर जरूर शामिल करें। तो ऐसे में आपको खजूर की कुछ रेसिपी यहां बताई जा रही है, जिनका आप सेवन कर सकते हैं।
खजूर की Recipes
खजूर वाला दूध
भारत में तो शुरू से ही कहा जाता है कि खजूर वाला दूध शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को पीस लें और फिर दूध में डालकर खौला लें। जब खौल जाए तो इसका सेवन कर लें।
खजूर की आइसक्रीम
खजूर के दूध के अलावा आप खजूर की आइसक्रीम भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको दूध में खजूर को अच्छी तरह पकाना है और फिर ड्राई फ्रूट्स पीसकर मिला लें। आप इसमें इलायची पाउडर और वेनिला फ्लेवर भी मिला सकते हैं। इसके बाद फ्रिज में जमा लें और खा लें।
खजूर का हलवा
कभी खजूर का हलवा नहीं खाया तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को पीसें और घी में डालकर अच्छी तरह भून लें। घी में आटा भूनें और दोनों को मिला लें। भूनने के बाद थोड़ा दूध डालें और इलायची मिला लें और फिर से घी डालें और भून लें। लीजिए आपको हलवा तैयार हैं।
Khajur Protein Ladoo
खजूर के लड्डू बनाने के लिए, खजूर और अखरोट को पीस लें। जब सब मिला लें तो इसमें अदरक और अलसी पाउडर डालें। जब सब तैयार हो जाए तो हाथों में घी लगाएं और लड्डू बनाना शुरू करें। लीजिए आपके खजूर के प्रोटीन वाले लड्डू तैयार है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
