आजकल के खराब खान-पान के कारण पेट संबंधी समस्याएं आम हो रही है। बहुत से लोग पेट में दर्द, कब्ज या ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि यदि लंबे समय तक पाचन संबंधी समस्याएं रहे तो शरीर में पोषण की कमी, वजन में बदलाव समेत कई और दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। अमेरिका जैस बड़े शहर में भी लोग पाचन रोगों से जूझ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीबन 60 से 70 मिलियन लोग अमेरिका में पाचन संबंधी समस्याओं का शिकार है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप अपनी आंतों संबंधी लक्षणों को इग्नोर न करें क्योंकि डाइजेस्टिव डिसऑर्डर का इलाज करना शुरुआत में आसान होता है। आप कुछ घरेलू तरीकों के जरिए भी अपनी गट हेल्थ को मजबूत बना सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे ड्रिंक्स बताते हैं जो आपकी गट हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाएंगे।
अदरक से बनी चाय
पाचन को हेल्दी रखने के लिए अदरक से बनी चाय फायदेमंद रहेगी। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें जिंजरोल भी पाया जाता है जो आपकी सूजन को कम करेगा। अदरक की चाय पीने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी समेत पेट संबंधी कई समस्याएं दूर होगी। इसके अलावा यदि आप सुबह इस चाय का सेवन करेंगे तो मॉर्निंग सिकनेस से भी छुटकारा मिलेगा।

नींबू का पानी
पाचन को स्वस्थ रखने के लिए नींबू पानी एक अच्छा उपाय साबित होगा। गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से पेट की दिक्कतें दूर होगी। यह पाचन संबंधी समस्याओं के लिए रामबाण उपाय साबित होगा। इसके अलावा नींबू आपके शरीर को डिटॉक्स करेगा और यह आपकी ओवरऑल गट हेल्थ के लिए भी लाभकारी साबित होगा।
आंवला जूस
आंवला भी आपके पाचन को स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन होगा। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यह आपका पेट साफ रखने में मदद करेगा। रोज यदि आप इस जूस का सेवन करेंगे तो आपका पाचन सही रहेगा। इससे पेट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को भी बढ़ावा मिलेगा।
हल्दी का पानी
इसका आयुर्वेद में बहुत महत्व बताया गया है। इसमें कई सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं ऐसे में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। कई स्टडीज की मानें तो यह गट प्रॉब्लम्स के कारण होने वाली सूजन को भी दूर करेगी। इसमें करक्यूमिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। यह पाचन में मदद करेगा और आपके पेट को साफ रखेगा। रोज सुबह यदि आप हल्दी का पानी पिएंगे तो आपको गैस और सूजन की समस्याओं में छुटकारा मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
