कई लोग सुबह उठने के साथ एसिड रिफ्लक्स की वजह से खांसते हैं। दिनभर खाना सही तरह से न पचने पर परेशानी रहती है और कुछ लोगों के मुंह से बदबू भी आती है। अब कुछ लोग वेट लॉस के लिए संघर्ष करते हैं तो कुछ दांतो को चमकाना चाहते हैं। ऐसे में इन तमाम स्थितियों के लिए हरी इलायची खाना फायदेमंद रह सकता है। इस तरीके से शरीर की समस्याएं कम होती हैं और साथ ही खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद होती है।

खाली पेट इलायची

नेचुरल माउथ फ्रेशनर

रोजाना सुबह इलायची के दो दाने चबाकर खाने से लार की ग्रंथियों एक्टिव हो जाती हैं और फिर अपने आप मुंह की सफाई होने लगती है। इसकी वजह से मुंह और पेट तक जुड़ा पूरा हिस्सा साफ होता है, मुंह से बदबू नहीं आती और फ्रेश महसूस होता है।

चमकते दांत

इलायची चबाकर खाने से दांत भी साफ होते हैं क्योंकि ये एक स्क्रबर की तरह काम करता है और दांतों का पीलापन भी हटता है।

हेल्दी मेटाबोलिज्म

रोजाना सुबह अगर आप इलायची खाते हैं तो आपका मेटाबोलिज्म हेल्दी रहता है और पेट की सफाई होती है। सुबह-सुबह मूड फ्रेश हो जाता है। पित्त और मतली की समस्या नहीं होगी। वेट लॉस में भी मदद होगी।

सेवन करने का तरीका

इसके फायदे के लिए रोजाना सुबह दो इलायची चबाकर खाएं और उसके बाद गुनगुना पानी पी लें। ये एक हेल्दी आदत होगी और आपको बहुत से फायदे मिलेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *