बहुत से लोग कॉफी पीने के शौकीन होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। कॉफी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है। इसका सेवन करने से शरीर में से हैप्पी हॉर्मोन्स निकलते हैं जिससे आपका स्ट्रेस दूर होगा और मूड भी अच्छा होगा लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। कुछ लोग क्रीम वाली कॉफी पीते हैं। कॉफी में मिलने वाली क्रीम भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताते हैं कि क्रीम वाली कॉफी आपकी सेहत को कैसे प्रभावित करती है।

दिल संबंधी समस्याएं

कॉफी पीना आपके लिए फायदेमंद होगा लेकिन अगर आप इसके ऊपर क्रीम डालकर पिएंगे तो वह आपके शरीर को नुकसान पहुंचाएगी क्योंकि कॉफी की क्रीम में सैचुरेटेड फैट् मौजूद होता है जिसका सेवन करने से आपका सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बढ़ेगा आपक दिल की सेहत पर भी इसका गलत प्रभाव होगा। इसे पीने से आप धीरे-धीरे हार्ट संबंधी समस्याओं का शिकार हो जाएंगे।

पाचन संबंधी समस्याएं

ज्यादा क्रीम वाली कॉफी यदि आप पिएंगे तो आपका पाचन तंत्र खराब हो जाए और आप पेट संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। खासतौर पर यदि आप एसिड रिफल्कस या अपच से जूझ रहे हैं तो ऐसी स्थिति में क्रीम वाली कॉफी न ही पिएं। इसे पीने से आपको डायरिया हो जाएगा।

बढ़ जाएगा कोलेस्ट्रॉल का स्तर

यदि आप क्रीम वाली कॉफी पीने के शौकीन है तो इसको पीने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाएगी। इसमें पाया जाने वाला अनसैचुरेटेड फैट आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लिए खतरनाक साबित होगा। ज्यादा क्रीम वाली कॉफी कई बार आपके लिए स्ट्रोक का कारण भी बन सकती है। ऐसे में यदि आप पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं तो इस कॉफी का सेवन न करें।

बढ़ जाएगा वजन

कई बार कॉफी के लिए हाई फैट मिल्क इस्तेमाल होता है। इसमें फैट ज्यादा होता है ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है। फैट के अलावा क्रीम वाली कॉफी में कैलोरी भी काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आप इसको पिएंगे तो शरीर में कैलोरी इकट्ठी हो जाएगी जिसके कारण आपका वजन बढ़ जाएगा।

ज्यादा कॉफी पीने से भी होंगे नुकसान

आपको बता दें कि ज्यादा मात्रा कॉफी पीने से भी सेहत को नुकसान होगा।

स्लीप साइकिल पर होगा असर

कॉफी में कैफीन पाया जाता है ऐसे में यदि आप इसे पीते हैं तो आपको कई बार नींद नहीं आएगी। इसके अलावा आपकी स्लीप साइकिल भी असामान्य हो जाएगी।

स्ट्रेस और एंग्जाइटी

कॉफी ज्यादा पीने से आपको स्ट्रेस और एंग्जाइटी जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।

दिल पर होगा असर

कुछ लोगों को कॉफी पीने के कारण उनकी हार्ट रेट में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *