यूरिक एसिड शरीर में मौजूद वेस्ट प्रोडक्ट होता है। यह प्यूरिन नाम के कैमिकल के टूटने के कारण बनता है। शरीर में इसकी मात्रा बैलेंस्ड ही होनी चाहिए। यदि ऐसा न हो तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे कि जोड़ों में दर्द, गठिया और सूजन। ऐसे में यह जानना जरुरी है कि शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा क्यों बढ़ती है? इसके बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे खराब डाइट, ज्यादा शराब पीना, मोटापा, किडनी संबंधी समस्याएं आदि। जैसे कि आपको बताया कि खराब खान-पान के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या होती है तो ऐसे में यह जानना जरुरी है कि क्या हाई यूरिक एसिड होने पर नट्स खाने चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
क्या यूरिक एसिड हाई होने पर नट्स खाने चाहिए?
नट्स हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी होते हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर आदि। ऐसे में अब सवाल यह आता है कि यदि यूरिक एसिड हाई हो तो नट्स खाने चाहिए तो आपको बता दें कि इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाई यूरिक एसिड होने पर भी आप नट्स खा सकते हैं। हाई यूरिक एसिड से जूझ रहे मरीजों को इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। यदि आप सीमित मात्रा में नट्स खाएंगे तो आपकी सेहत पर भी असर नहीं होगा। इसके अलावा यह कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी दूर करने में मदद करेंगे।

फायदे
सूजन होगी कम
यदि आप इस दौरान अखरोट का सेवन करते हैं तो आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह गुण यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करेंगे। इसके अलावा नट्स का सेवन करने से आपको हाई यूरिक एसिड के लक्षणों को भी हल्का करने में मदद मिलेगी।
कम होगा यूरिक एसिड
नट्स हाई यूरिक एसिड में खाने फायदेमंद होंगे। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप इस दौरान इसका सेवन करेंगे तो ऑक्सीडेटिव तनाव का स्तर कम होगा। इसके अलावा इंफ्लेमेशन भी कम होगी। हाई यूरिक एसिड में नट्स खाने से इसका स्तर भी कम होगा।
गट हेल्थ भी रहेगी अच्छी
नट्स में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। आपकी पाचन क्षमता सही होगी और गट हेल्थ भी अच्छी रहेगी।
नुकसान
हाई यूरिक एसिड में आपको कुछ नट्स नहीं खाने चाहिए। इन्हें खाने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाएगा।
. कुछ नट्स जैसे कि पिस्ता, काजू और बादाम में प्यूरिन नाम का तत्व पाया जाता है। प्यूरिन आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाएगा। इसके कारण आपको जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
. इसके अलावा नट्स आप एक सीमित मात्रा में ही खाएं। ज्यादातर नट्स में कैलोरी, फैट और प्यूरिन काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप इनका सेवन करेंगे तो बॉडी में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाएगा।
. खजूर और सूखा आलू बुखारा खाने से भी बचें। इसमें फ्रूक्टोज मौजूद होता है ऐसे में यह हाई यूरिक एसिड बढ़ाएगा।

इन नट्स का करें सेवन
. आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं इसमें प्यूरिन कम मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं।
. आप पेकन नट्स खा सकते हैं। इसमें भी प्यूरिन कम पाया जाता है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें हैल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं।
. आप हेजल नट का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी प्यूरिन कम होता है। इसके अलावा यह विटामिन-ई और कॉपर से भी भरपूर होते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
