हाई बीपी जिसको साइलेंट किलर भी कहते हैं, कई बार यह आपके लिए समय से पहले मृत्यु का कारण भी बन सकता है। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी डिजीज समेत कई बीमारियों का इसके कारण खतरा रहता है। इसको हाइपरटेंशन भी कहते हैं। इसके प्रमुख कारणों की बात करें तो मोटापा, स्ट्रेस, स्मोकिंग, अल्कोहल और नमक ज्यादा खाने से शरीर में इसका स्तर बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर यूके के अनुसार, दुनियाभर में करीब 1.0 अरब लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। पिछले 40 सालों की तुलना में यह संख्या और भी ज्यादा हुई है। यह बीमारी दुनियाभर में आम हो चुकी है। ऐसे में इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट फॉलो करने के लिए कहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे रोज एक्सरसाइज से आप अपना ब्लड प्रेशर कम कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कम होने का कारण

. मोटापा

. तनाव

. स्मोकिंग

. शराब

. ज्यादा नमक खाना

. नींद पूरी न आना

. जेनेटिक्स

. फिजिकली ज्यादा एक्टिव न होना

. थॉयरॉयड

ब्लड प्रेशर हाई होने से रहेगा इन बीमारियों का खतरा

. हार्ट अटैक

. स्ट्रोक

. किडनी संबंधी समस्याएं

. हार्ट फेलियर

. आंखों संबंधी समस्याएं

. समय से पहले मौत

इन एक्सरसाइज के साथ कम करें बीपी

डेली रुटीन में यदि आप एक्सरसाइज करेंगे तो आप दिल मजबूत बनेगा। यदि दिल मजबूत हुआ तो ब्लड भी अच्छे से पंप होगा जिससे ब्लड वेसल्स पर फोर्स कम होगी। इससे आपका बीपी कम होगा। कई सारी रिपोर्ट्स में यह बात साबित हुई है कि यदि आप रोज थोड़ी एक्सरसाइज करेंगे तो हाइपरटेंशन का खतरा कम रहेगा।

स्विमिंग

ब्लड प्रेशर कम या फिर कंट्रोल करने के लिए स्विमिंग जरुर करें। यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे आपका दिल मजबूत बनेगा। रोज 30 मिनट यदि आप स्विमिंग करेंगे तो आपके दिल को बहुत फायदा होगा। इससे दिल के ब्लड पंप करने की क्षमता भी बढ़ जाएगी।

साइकिलिंग

इसके अलावा यदि आप रोज 10-30 मिनट तक लगातार साइकिलिंग करेंगे तो भी आपका बीपी मैनेज रहेगा। यह एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज साबित होगी। इसे चलाने से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होगा।

वॉकिंग

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए वॉकिंग भी अच्छी एक्सरसाइज साबित होगी। रोज 15 मिनट की ब्रिस्क वॉक यानी की अपने सामान्य गति से तेज यदि आप चलेंगे तो आपकी हार्ट हेल्थ सही रहेगी। इसके अलावा हाई बीपी में भी यह काफी फायदेमंद साबित होगी।

जॉगिंग

बीपी को यदि आप कंट्रोल करना चाहते हैं तो भी कार्डियो अच्छी एक्सरसाइज साबित होगी। रोज जॉगिंग करने से आपका ब्लड प्रेशर कम होगा और दिल मजबूत बनेगा। इसके अलावा इससे ब्लड वेसल्स भी स्वस्थ रहेगी और खून अच्छे से जाएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *