अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की आदतों के कारण कब्ज, अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होना आम है। कई लोग सुबह पेट अच्छे से साफ न हो पाने के कारण परेशान रहते हैं। अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से बचने के लिए दवाईयां और चूर्ण जैसी चीजें खाते हैं लेकिन एक समय के बाद दवाईयों के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं और वहीं चूर्ण भी आपके पेट को अच्छे से साफ नहीं कर पाता। ऐसे में यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जिन्हें खाने से आपका पेट साफ होगा। आइए जानते हैं।
इन चीजों का करें सेवन
यदि आपका भी पेट रोज साफ नहीं हो रहा तो आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजें शामिल करें। इससे आप पेट संबंधी समस्याओं से बच जाएंगे। डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं इससे वजन घटाने और पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलेगी।
दालें
यह फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं ऐसे में आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मसूर, चना, राजमाह, मूंग और तूर दाल का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

नट्स और बीज
यदि आप अच्छे से पेट साफ करना चाहते हैं तो अखरोट, बादाम, चिया सीड्स और लिनसीड जैसे नट्स और बीजों का सेवन करें। इनमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में इन्हें खाने से आपका पेट साफ होगा।
फल और सब्जियां
पेट से जुड़ी किसी भी समस्या से बचाव के लिए केला, संतरा, सेब, अनार, गाजर, ब्रोकली, गोभी और शलजम जैसे फल और सब्जियों का सेवन करें। इन सभी में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है ऐसे में यदि आप इनका सेवन करेंगे तो आपका पेट साफ होगा।
अनाज
ब्राउन राइस, ओट्स, बाजरा, जौ और क्विनोआ जैसे अनाज का सेवन भी आप कर सकते हैं। इन सभी चीजों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट की समस्याओं से बचने में मदद करेंगे।
ये चीजें खाना भी रहेगी फायदेमंद
हींग पाउडर
यदि आप नैचुरल तौर पर कब्ज और अपच से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हींग का पाउडर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग पाउडर मिलाकर पिएं। आपका पेट साफ होने लगेगा।
पूरी मात्रा में पिएं पानी
सुबह पेट साफ करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से आपके पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे। हर मौसम में अच्छी मात्रा के अंदर पानी पिएं। यदि आप सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएंगे तो कोलन भी साफ करने में मदद मिलेगी।
अदरक
यह आपके लिए सूपरफूड की तरह काम करेगा। यदि आपका पेट साफ नहीं होता है तो आप अदरक का सेवन करें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं। यह गुण आपका पाचन तंत्र सुधारेंगे। यदि आप अदरक का सेवन करते हैं तो गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से भी आपका बचाव होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
