इन दिनों हर कोई अपनी बॉडी को हेल्दी और फिट रखने लिए कॉन्शियस हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपने वजन घटाने की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने महज पांच महीने में 33 किलो वजन कम कर सभी को हैरान कर दिया है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी जीवनशैली में किए गए बदलावों को दिया है।

वेट लॉस की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने एक पोस्ट में अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बिफोर और आफ्टर के रूप में अपनी वेट लॉस स्टोरी बताई। सिद्धू ने बताया कि उन्होंने 5 महीनों में 33 किलो वजन कम किया और इसके लिए उन्होंने पांच महत्वपूर्ण नियमों को फॉलो किया। सिद्धू का मानना है कि अगर कोई इन नियमों का पालन करे, तो वजन कम करना बहुत आसान हो सकता है।

नवजोत सिंह सिद्धू के वेट लॉस के 5 रूल्स

इच्छाशक्ति

वजन घटाने की यात्रा में सबसे पहला कदम इच्छाशक्ति होती है। सिद्धू का मानना है कि यदि किसी भी काम को करने के लिए आपका मन और मस्तिष्क मजबूत हो, तो कोई भी कठिनाई आपको रोक नहीं सकती। इच्छाशक्ति से ही मनुष्य किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

अनुशासन

सिद्धू के अनुसार, अनुशासन किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहद जरूरी है। वजन कम करने के लिए व्यक्ति को एक सख्त रूटीन अपनाना पड़ता है। बिना अनुशासन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना मुश्किल होता है।

वॉक (Walking)

वजन घटाने के लिए शारीरिक गतिविधि का होना जरूरी है और वॉक एक बहुत आसान और प्रभावी तरीका है। सिद्धू ने रोजाना वॉक करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया, जो उन्हें फिट रखने में मदद करता था।

प्राणायाम

प्राणायाम करने से न सिर्फ शरीर को बल्कि मन को भी शांति मिलती है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है। सिद्धू ने प्राणायाम को अपने वेट लॉस रूटीन का अहम हिस्सा बनाया था।

संतुलित डाइट

सही आहार का सेवन वेट लॉस में अहम भूमिका निभाता है। सिद्धू ने संतुलित और हेल्दी डाइट को अपनी जीवनशैली में शामिल किया। उन्होंने कम कैलोरी वाले, न्यूट्रिशियस फूड्स खाए, जिससे उनका वजन कम हुआ।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *