हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आज के समय में कई लोग जूझ रहे हैं। पहले यहां यह समस्या 40 की उम्र के बाद होती थी अब युवा भी इससे पीड़ित हो रहे हैं। हाई बीपी के चलते हार्ट अटैक के मामले भी काफी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब यहां सवाल आता है कि आखिर क्यों छोटी उम्र में हाई बीपी की समस्या हो रही है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इसका कारण बताते हैं।

इसलिए बढ़ रहे हाई बीपी के मामले

युवा आज के समय में ज्यादातर पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड खाते हैं। चिप्स, कुकीज, नगेट्स जैसी चीजों में सोडियम ज्यादा पाया जाता है इसके कारण ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है। ज्यादा सोडियम यदि आप लेंगे तो इससे शरीर में पानी जमा हो जाएगा। पानी जमा होने के कारण ब्लड वेसल्स पर दवाब पड़ता है। इसके अलावा स्ट्रेस शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ा देता है जिससे दिल की धड़कन तेज हो जाती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है इसलिए ही हाई बीपी की समस्या होती है।

तनाव भी बनेगा कारण

इसके अलावा यदि आप लंबे समय तक तनाव में रहते हैं तो शरीर में सूजन बढ़ जाता है। इस सूजन के चलते खून ले जाने वाली नसें डैमेज होने लगती हैं और वह अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर पाते। आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस में डेस्क जॉब करते हैं इसके चलते फिजिकल एक्टिविटी कम होने लगती है इस वजह से भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है।

ज्यादा वजन

अगर आपका वजन ज्यादा है तो भी आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है। ज्यादा वजन होने के कारण दिल पर ज्यादा तनाव पड़ता है जिसके कारण धमनियां संकुचित हो जाती हैं जिससे आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।

देर तक सोना

बहुत कम देर तक सोना और जरुरत से ज्यादा यदि आप शराब पिएंगे तो भी ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाएंगी। इसके कारण भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके चलते दिल संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है।

इस तरह करें अपना बचाव

. यदि आप हाई ब्लड प्रेशर से बचना चाहते हैं तो एक्सरसाइज करें।

. अपना वजन घटाएं।

. डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज ज्यादा लें।

. नमक का सेवन भी सीमित मात्रा में करें।

. योग को अपनी रुटीन का हिस्सा बनाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *