हर कोई दुनिया में किसी न किसी चीज से परेशान है। सफेद बालों की समस्या एक तरफ और पतले बालों की दिक्कत एक तरफ। पतले बालों की बात करें तो ये आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। इस वजह से आप अलग-अलग तरीके के स्टाइल नहीं कर पाते, लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या में आसानी से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं।
पतले बालों के लिए अंडे
पतले बालों को तगड़ा बनाने के लिए एक कटोरे में अंडे और दही को एक मिलाने और फेंटे लें। इसके बाद थोड़ा नींबू का रस डालें और थोड़ा कॉस्टर ऑयल। इसके बाद जब ये मिश्रण तैयार हो जाए तो इसे बालों पर लगा लें और ये ध्यान रखें कि बाल पूरी तरह से ढक जाएं। इस मास्क को लगभग 30 मिनट तक लगाकर रखें और थोड़े समय बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।
अंडा और विटामिन ई हेयर मास्क
अंडे में विटामिन ई मिला लें। फेंट कर दोनों को बालों में लगा लें। बालों में लगाने के बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और करीब 20 मिनट के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें और फिर इसके बाद बालों में शैंपू कर लें।
सफेद बालों के लिए अंडा हेयर मास्क
ये तो आपको पता ही होगा कि अंडे में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है जो कि बालों के विकास में मददगार है। प्रोटीन अच्छा हो तो बालों के विकास में मदद मिलती है क्योंकि बालों के रोम ज्यादातर प्रोटीन से बने होते हैं।
अंडे में बायोटिन
अगर बायोटिन की कमी हो तो बाल झड़ सकते हैं और पतले हो जाते हैं, लेकिन अंडा में बायोटिन की मात्रा अच्छी होती है और ये कमी को दूर करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। बायोटिन की मदद से बालों का टैक्सचर अच्छा होता है, साथ ही बाल घने बनते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
