कई बार हम खूब मेहनत करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, जिम जाते हैं लेकिन डाइट से जुड़ी कुछ कमियों की वजह से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और फिर उतने प्रभावी ढंग से एक्सरसाइज और जिम हो पाता।जिस वजह से फिर आपको एक्सरसाइज और जिम के बाद काफी थकान भी महसूस हो सकती है। इसलिए दूध का सेवन जिम और एक्सरसाइज के लिए ताकत को बढ़ावा देता है। तो ऐसे में अगर आप दूध में इस चीज को मिलाकर पीते हैं तो फायदा और भी दुगना हो सकता है।
Best Combo
शरीर की ताकत के लिए दूध के साथ मखाना और खजूर मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। जिसके लिए आपको चाहिए कि मखाना और खजूर को पीस लें और फिर इसे दूध में मिलाकर पी लें। आप इसकी जगह दूध में मखाना और खजूर पका कर भी खा सकते हैं।
दूध और गुड़

हमें बचपन से ये चीज बताई गई है कि दूध और गुड़ का सेवन शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मददगार है। वहीं खजूर में मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को कार्य करने के लिए शक्ति देती है। ऐसे में ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दूध के साथ खजूर या गुड़ का सेवन लाभदायक है।
दूध में मिलाने से ये एक ऊर्जावान ड्रिंक बन जाती है जो व्यक्ति को स्वस्थ, खुश और सक्रिय रखती है। गुड़ की बात करें तो ये एक स्थिर ऊर्जा वृद्धि प्रदान करता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करेंगे और ये धीरे-धीरे भी पचता है जिससे ऊर्जा स्थिर रहती है।
ऐसे में ये सारी चीजें मांसपेशियों को एनर्जी देने के साथ जिम और एक्सरसाइज के लिए स्टैमिना देती है और इन्हीं कारणों से ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने गए हैं। साथ ही दूध पीना शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करने में मददगार है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
