कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का तो आजकल हर कोई दिवाना है। हर कोई इन्हें खरीद रहा है तो विश्वभर में इनकी बिक्री भी बढ़ गई है। इंफ्लूएंसर से लेकर एक्टर और एक्ट्रेस इन चीजों को पसंद कर रहे हैं, लेकिन क्या ये वाकई ही इतने अच्छे हैं, क्योंकि हमारी तो भारतीय स्किन है; कोरियन नहीं तो कोरियन स्किन प्रोडक्ट्स भारतीय स्किन पर लाभदायक है, चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से।

Dermatologist का कहना

डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वे इस मुद्दे पर बात करती नजर आईं। वे बताती हैं कि जो कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स होते हैं वो ज्यादातर स्किन को मॉइस्चराइज करने और हाइड्रेट करने पर ध्यान देते हैं, इसकी वजह उनका वहां का मौसम है। उनका मौसम ड्राई और ठंडा रहता है। जिस वजह से स्किन पर उनके इंग्रेडिएंट्स मॉइस्चराइजिंग होते हैं।

Ingredients

कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स ज्यादातर ह्यूमेक्टेंट से भरे होते हैं, जिस वजह से वे बहुत ज्यादा लेयरिंग करते हैं और हमारी स्किन टाइप और मौसम के हिसाब से इसकी जरूरत नहीं है, खासकर मौनसून में। कोरियन प्रोडक्ट्स में बहुत से स्मूथिंग इंग्रेडिएंट्स जैसे कि स्नेल म्यूसिन, सेंटेला एशियाटिका, प्रोपोलिस, राइस वाटर एक्सट्रैक्ट आदि होते हैं। ये सारे एंटी इंफ्लेमेटरी हैं जो इरिटेशन या सूजन को कम करने में मददगार हैं तो ऐसे में आगर आपकी ड्राई या सेंसिटिव स्किन है तो आपको कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स बहुत पसंद आएंगे।

Skin care Routine

वे ये भी बताती हैं कि जो स्किन केयर रूटीन में स्किन की केयर के लिए मल्टीपल प्रोडक्ट्स यूज किए जाते हैं उनकी भी कोई जरूर नहीं है; हमारी स्किन टाइप और मौसम के लिए।

हमें सिर्फ कुछ ही स्किन प्रोडक्ट्स चाहिए तो ऐसे में अगर आपको लगता है कि कोरियन प्रोडक्ट्स; स्किन को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है तो आप गलत हैं। ये प्रोडक्ट्स बेहद आपको फ्रेश और मॉइस्चराइजिंग फील देकर तुरंत पलंप इफेक्ट देते हैं इसलिए ये ज्यादा पॉपुलर हैं। ऐसे में अगर आपकी नॉर्मल और ऑयली स्किन है तो आपको इनकी जरूरत नहीं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *