बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भूमि पेडनेकर की एक्टिंग के साथ लोगों को उनकी स्किन भी बेहद पसंद है। उनकी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आती है। इसी वजह से एक्ट्रेस को कई इंटरव्यू में उनसे उनके स्किन केयर रूटीन के बारे में पूछा जाता है। जिसे लेकर ट्वीक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बताया कि वे सुबह सोकर उठने के बाद अपना चेहरा नहीं धोती।

चेहरा न धोने का कारण

एक्ट्रेस बताती हैं कि अगर वे शूटिंग नहीं कर रही होती है तो वे सुबह फेसवॉश का इस्तेमाल नहीं करती, क्योंकि उनका मानना है कि रातभर स्किन पर कुछ अच्छे ऑयल का प्रोडक्शन होता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना ठीक होता है ? किस समय फेसवॉश करना ठीक रहता है, आइए समझते हैं।

फेसवॉश सुबह करें या शाम को?

इस बात को लेकर इंटरनेट पर तमाम तरह की टिप्पणियां रहती हैं। ऐसे में ज्यादातर रिपोर्ट्स में सुबह और शाम दोनों ही समय फेस को वॉश करना जरूरी बताया गया है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि सुबह सोकर उठने के बाद मुंह न धोने से व्यक्ति को स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह मुंह क्यों धोना चाहिए?

इस पर आपको बता दें कि रात में सोते समय हमारी त्वचा सीबम (तेल) का उत्पादन करती है, जो त्वचा को नमी प्रदान करने और उसकी सुरक्षा के लिए आवश्यक होता है। लेकिन सुबह उठने पर इस अतिरिक्त तेल को साफ करना जरूरी होता है, क्योंकि इससे गंदगी और बैक्टीरिया आकर्षित हो सकते हैं और त्वचा संबंधी बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। जब सुबह चेहरा धोते हैं तो ये अतिरिक्त तेल, पसीना और मृत त्वचा कोशिकाएं को हटा देता है और त्वचा ताजी और स्वच्छ हो जाती है।

रात को मुंह क्यों धोना चाहिए?

रात के समय मुंह धोने की बात इसलिए की जाती है क्योंकि दिनभर बाहर रहने से चेहरे पर धूल-मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती है। साथ ही जो लोग मेकअप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सोने से पहले अच्छी तरह अपने चेहरे को साफ करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो रोमछिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे एक्ने-पिंपल आदि की परेशानी बढ़ जाती है। रात में मुंह धोने से त्वचा रात भर में खुद को पुनर्जीवित कर सकती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि सुबह और रात दोनों समय मुंह धोने के फायदे हैं, लेकिन आपको बहुत ज्यादा बार चेहरा धोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है। हमेशा ध्यान रखें कि फेस वॉश के बाद मॉइस्चराइजर को जरूर यूज करें, ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहे और अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही फेस वॉश का चयन करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *