जापानी लोगों की लंबी उम्र का राज हर कोई जानना चाहता है। यहां के लोग 100 साल से ज्यादा उम्र तक की जिंदगी जीते हैं। इन लोगों की लंबी सेहत का राज कुछ और नहीं बल्कि विनेगर भी है। विनेगर का इस्तेमाल यह हेल्दी टॉनिक के तौर पर करते हैं। खासकर खाने से पहले जापानी लोग विनेगर पीते हैं। उनका मानना है कि इसे पीने से पाचन सुधारने, वजन घटाने में मदद मिलेगी, स्किन चमकदार बनेगी लेकिन क्या यह सच हैं और इसे अपनाना चाहिए आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
खाने से पहले विनेगर पीने से होंगे ये फायदे
ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
यदि आप खाना-खाने से पहले विनेगर पिएंगे तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। रिसर्च की मानें तो यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करेगा। यह खाने के बाद बढ़ी हुई ब्लड शुगर को भी कम करेगा।

दिल रहेगा हेल्दी
यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में भी मदद करेगा। इसमें एसिटिक एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं जो तनाव और सूजन कम करेंगे। इससे आपका दिल भी हेल्दी रहेगा।
पाचन रहेगा हेल्दी
कई एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने के पहले सिरका पीना सिर्फ जापान ही नहीं कई और भी कल्चर में काफी फेमस है। इससे कई हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो सेब से बने विनेगर में एसिटिक एसिड होता है जो पाचन एंजाइम और पेट के एसिड का प्रोडक्शन बढ़ाएगा। इसे यदि आप खाने से पहले खाएंगे तो आपको खाना और भी अच्छे से पच पाएगा।
वजन होगा कम
यह आपका मेटाबॉल्जिम बढ़ाने और वजन कम करने में भी मदद करेगा। कई रिसर्च से यह बात साबित होती है कि इसमें पाया जाने वाला एसिटिक एसिड फैट जलाने और फैट की स्टोरेज कम करने में फायदेमंद होगा।
स्किन को भी होंगे फायदे
उम्र बढ़ने के लक्षण करेगा कम
सेब से बने सिरके में पॉलीफेनॉल जैसा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ऐसे में यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करेगा। यह फ्री रेडिकल्स सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे स्किन जल्दी बूढ़ी होने लगती है। विनेगर में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव भी कम करेगा। इससे चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण भी कम दिखेंगे।
स्किन का पीएच होगा बैलेंस्ड
विनेगर में एसिटिक एसिड पाया जाता है। ऐसे में यह स्किन का पीएच लेवल संतुलित करने में मदद करेगा। इससे स्किन का बैरियर फंक्शन सुधरेगा। इसके अलावा यदि आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल करेंगे तो ड्राईनेस, जलन और मुंहासों जैसी समस्याएं भी दूर होगी।

नुकसान
दांतों को होगा नुकसान
विनेगर काफी एसिडिक होता है ऐसे में बिना पानी में मिलाए यदि आप इसे पिएंगे तो आपके दांतों के इनेमल को नुकसान होगा। इसके कारण दांतों में सेंसिटिविटी और कैविटी का खतरा भी बढ़ जाएगा।
हड्डियों को होगा नुकसान
ज्यादा सिरका यदि आप पिएंगे तो इससे शरीर में पौटेशियम का स्तर कम होगा। इसके कारण आपकी हड्डियों को भी नुकसान हो सकता है।
पाचन संबंधी समस्याएं
खाली पेट यदि आप इसका सेवन करते हैं तो एसिडिटी की समस्या बढ़ जाएगी। इससे आपको एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन, गैस्ट्राइटिस और अल्सर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
दवाईयों के साथ होगा रिएक्शन
यदि आप सिरके का सेवन कुछ दवाईयां जैसे कि डायबिटीज, दिल की बीमारियों के साथ करते हैं तो इससे रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में यदि आप किसी भी तरह की दवाई खा रहे हैं तो इसको पीने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
इस तरह करें सेवन
. विनेगर सीमित मात्रा में ही पिएं। दिन में आप 1-2 चम्मच पी सकते हैं।
. आप किसी भी विनेगर जैसे ऑर्गेनिक या फिर सेब का सिरका पी रहे हैं तो क्वालिटी जरुर देखें। बिना किसी कैमिकल एडिटिव्स वाला विनेगर ही पिएं।
पानी मिलाएं
विनेगर को हमेशा पानी में मिलाकर ही पिएं। पानी में मिलाने से इसकी एसिडिटी कम होगी और आपके पेट और दांतों पर कम असर होगा।

खाने के साथ लें
खाली पेट सिरका भूलकर भी न खाएं। यदि आप इसे खाना चाहते हैं तो इसको खाने के साथ या बाद में लें।
इस बात का भी रखें ध्यान
जापानी लोग भले ही सिरके का पानी पीते हो लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह तभी फायदेमंद होगा यदि आप इसका सेवन सही तरीके से करेंगे। आप इसे अपनी डेली रुटीन में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। खासतौर पर यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं या दवाईयां खा रहे हैं तो सही मात्रा और सही तरीके से करें तभी आपके शरीर के लिए यह फायदेमंद होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
