बढ़ा हुआ वजन आजकल कई तरह की प्रॉब्लम्स का कारण बन रहा है। ऐसे में अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। कैलोरी के साथ-साथ न्यूट्रिशन लेना भी शरीर के लिए जरुरी है। वेट लॉस के लिए बैलेंस्ड डाइट जरुरी होती है। यदि आपकी डाइट बैलेंस्ड नहीं होगी तो शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। वजन कम करने के लिए फैट्स भी जरुरी होते हैं क्योंकि यह आपके एनर्जी लेवल को मेंटेन रखने में मदद करेंगे। हेल्दी फैट्स के लिए सीड्स सबसे अच्छे सोर्स माने जाते हैं। ऐसे कई सीड्स है जो आपका वजन कम करने में मदद करेंगे। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए उन्हीं सीड्स के बारे में बताते हैं।

फ्लैक्स सीड्स

इसमें फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा फ्लैक्स सीड्स में मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। इन्हें खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इनमें कैलोरी भी काफी कम होती है ऐसे में यदि आप इन्हें खाएंगे तो आपका वजन कम होगा। पाउडर बनाकर इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सूरजमुखी के बीज

वजन घटाने के लिए सूरजमुखी के बीज आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेंगे। इसमें फाइबर के साथ-साथ हैल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं। यदि आप इन्हें खाते हैं तो आपकी क्रेविंग कंट्रोल होगी। आप अनहेल्दी फूड्स खाने से भी बच जाएंगे। इन बीजों को खाने से आपको फैट लॉस करने में मदद मिलेगी।

चिया सीड्स

वजन घटाने के लिए चिया सीड्स बेहद फायदेमंद साबित होगी। यह पानी को ज्यादा जल्दी सोख लेते हैं। इसके अलावा इनमें फाइबर पाया जाता है यदि आप इनका सेवन करेंगे तो आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इसमें पाए जाने वाले जरुरी न्यूट्रिएंट्स आपका पाचन हेल्दी रखेंगे, ब्लड शुगर और इंफ्लेमेशन कंट्रोल करने में मदद करेगी।

सब्जा के बीज

यह बीज भी चिया सीड्स की तरह होते हैं। इन्हें आप पानी में भिगोकर खा सकते हैं। यह पानी ज्यादा सोखते हैं ऐसे में इन्हें खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहेगा। इसके अलावा भूख भी नहीं लगेगी और कैलोरी इंटेक कम होगा। इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

कद्दू के बीज

यह बीज महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। इन्हें खाने से पीरियड्स साइकिल को रैगुलर करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इन्हें खाने से भूख भी कम लगेगी। यह कैलोरी इंटेक कम करेंगे ऐसे में इनके सेवन से इंफ्लेमेशन भी कम होगी।

इस तरह खाएं

ये सारे बीज वजन घटाने में फायदेमंद साबित होंगे। आप बराबर मात्रा में मिक्स करके इन्हें स्टोर कर सकते हैं। इससे आप इन्हें आसानी से रोज खा सकते हैं। इसका सेवन आप स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी या फिर किसी फ्रूट् में डालकर इन्हें खाया जा सकता है। डेली डाइट में शामिल करने से आपका वजन कम होगा हालांकि मात्रा का ध्यान रखें। यदि आप इन्हें ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *