सुबह उठकर रोज ब्रश करना अच्छी आदत है लेकिन कुछ लोग सुबह अपने दांतों को ब्रश के साथ जोर-जोर से रगड़ते हैं लेकिन वह यह नहीं जानते कि ऐसा करना कितना गलत है। यदि आप जोर-जोर के साथ अपने दांतों को रगड़ेंगे तो इनेमल खराब हो जाएगा। ऐसे में ब्रश ज्यादा जोर की जगह आराम से करें। सुबह ब्रश करने से प्लाक फैलाने वाले बैक्टीरिया भी दूर होंगे। रात भर यह बैक्टीरिया आपके दांतों में जम सकते हैं जिसके कारण सांसों से गंदी बदबू आती है। इसके अलावा भी आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने दांतों की देखभाल कर सकते हैं।

इनेमल की होगी सुरक्षा

सुबह ब्रश करने से प्लाक पैदा करने वाले बैक्टीरिया दूर होंगे जो रात भर जमते हैं। इसके अलावा आपको सांसों की बदबू से भी राहत मिलेगी। ब्रश करने से आपके दांतों पर एक परत चढ़ जाएगी। इससे भोजन में पाया जाने वाला एसिड भी आपके दातों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। इसके अलावा लार का उत्पादन बढ़ेगा जो आपके खाने को तोड़ने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करेंगे।

सही तरह से करें ब्रश

दांतों को साफ करने के लिए सही तरह से ब्रश करना जरुरी है। कई बार ब्रशिंग के दौरान कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिसके कारण दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन, कैविटी और दांतों का टूटना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कॉफी पीने के बाद न करें ब्रश

एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपको कॉफी पीने का शौक है तो कभी भी कॉफी पीने के बाद ब्रश न करें। इससे आपके दांतों को गंभीर नुकसान होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कॉफी का नेचर एसिडिक होता है ऐसे में जब आप कॉफी पीकर ब्रश करेंगे तो एसिड दांत पर रगड़ते हैं और दांत खराब हो जाएंगे। दांत इनेमल, डेंटिंग और रुट सीमेंट जैसी चीजों से बनते हैं। ऐसे में जब आप सुबह उठते हैं तो बैक्टीरिया कवर होते हैं। इसलिए दिन की शुरुआत में इन्हें हटाना बहुत जरुरी है। यदि इन्हें न हटाया जाए तो दांतों में लगा रात का खाना और कॉफी का एसिडिक नेचर आपके इनेमल को कमजोर बना देगा। इससे आपके दांत कमजोर बनेंगे।

कॉफी के 1 घंटे बाद करें ब्रश

सुबह उठकर कॉफी पीने की आदत अगर आप नहीं छोड़ पा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कॉफी पीने के तुरंत बाद ब्रश न करें। आप चाहें तो कॉफी के बाद माउथवॉश से कुल्ला या फिर पानी पी सकते हैं।

उल्टी होने के बाद न करें ब्रश

यदि किसी कारण आपको उल्टी हो रही है तो उसके तुरंत बाद ब्रश न करें क्योंकि जो चीजें आपके पेट में होती है वो एसिडिक होती हैं जबकि हमारे दांत मिनरल्स से बनते हैं। ऐसे में जब पेट की चीजें मुंह में जाएगी तो मुंह का नेचर भी एसिडिक हो जाएगा। ऐसे में जब आप ब्रश करेंगे तो दांतों पर एसिड आ जाएगा।

एसिड के कारण दांतों को होंगे ये नुकसान

. दांत पर यदि एसिड लगता है आपको दर्द और इंफेक्शन हो सकती है।

. एसिड लगने के कारण दांत गिरने भी शुरु हो सकते हैं।

. यदि आपके दांत एसिड के संपर्क में आएंगे तो ये समय से पहले कमजोर हो जाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *