स्वस्थ रहने के लिए आंखों का हेल्दी रहना भी जरुरी है। आजकल सारा काम कंप्यूटर या लैपटॉप पर होता है जिसके चलते सबसे ज्यादा असर इन्हीं पर हो रहा है। ऐसे में आंखों को हेल्दी रखने के लिए अच्छी डाइट जरुरी है। डाइट की बात करें तो शकरकंद आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इसमें विटामिन-ए काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए बेहद जरुरी होता है। इसकी कमी के कारण आंखों में रतौंधी जैसी समस्याएं हो सकती है। वहीं शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो आंखों के रेटिना को सुरक्षा देंगे और मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारियों से बचाएंगे। इसे यदि आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपकी आंखे हेल्दी रहेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

रेटिना और मैक्युला रहेंगे सुरक्षित

शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी आंखों के रेटिना और मैक्युला को सुरक्षित रखेंगे। इसके अलावा यह मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी उम्र संबंधित आंखों की समस्याओं का जोखिम भी कम करेगी।

आंखों की रोशनी होगी तेज

इसमें बीटा-कैरोटीन भी पाया जाता है। यह आपके शरीर में विटामिन-ए में बदलता है। शरीर में यदि विटामिन-ए की कमी हुई तो आपको रात में देखने में मुश्किल होगी जिसके कारण आपको नाईट ब्लांडनेस की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में यदि आप नियमित तौर पर शकरकंद खाएंगे तो आंखों की रोशनी तेज होगी।

ब्लू लाइट से बचेगी आंखें

ज्यादा फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप जैसी चीजें इस्तेमाल करने के कारण आंखों पर दबाव पड़ता है। ऐसे में शकरकंद में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लू लाइट के कारण होने वाले नुकसान से भी आपको बचाएंगे।

इन बीमारियों से भी होगा बचाव

शकरकंद में विटामिन-सी भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता ऐसे में यह आपकी आंखों को मजबूत बनाएगा। इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनाएगा जिससे शरीर इंफेक्शन और बीमारियों से बचा रहेगा।

शकरकंद में पाई जाती है इतनी कैलोरीज

यह पोषक तत्वों से भरपूर और कम कैलोरी वाली सब्जी होती है। 100 ग्राम शकरकंद में लगभग 86 कैलोरी पाई जाती है। यह कैलोरी खासतौर पर कार्बोहाइड्रेट्स से मिलती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ए, ल्यूटिन, विटामिन-सी और जरुरी अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आपकी डाइट को और भी अच्छा बनाएंगे।

इतनी मात्रा में खाना रहेगा सही

एक दिन में 1/2 से 1 शकरकंद खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इतनी मात्रा का सेवन करने से आपके शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की पूर्ति होगी। खासतौर पर यदि आप वजन कम करने या फिर आंखों की सेहत को सही रखने के लिए इसे खाते हैं तो इतनी मात्रा फायदेमंद रहेगी। यदि आप इससे ज्यादा मात्रा में शकरकंद खाएंगे तो कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो जाएगी। यदि आप चाहते हैं कि आपकी डाइट बैलेंस्ड रहे तो आप सही मात्रा में ही शकरकंद का सेवन करें।

इस तरह करें सेवन

. इसको हमेशा ओवन में बेक करके ही खाएं। इस तरह खाने से शकरकंद के पोषक तत्व सुरक्षित रहेंगे।

. शकरकंद को पतला काटकर ओवन में बेक करके इससे बने चिप्स आप खा सकते हैं। यह भी टेस्टी और सेहतमंद स्नैक साबित होगा।

. बेक की हुई शकरकंद को आप सलाद या फिर सूप के तौर पर भी खा सकते हैं।

. इसको उबाल कर मिक्सी में पीसकर सूप बना सकते हैं।

. इससे बना हलवा आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा। इस हलवे को आप घर में शुद्ध घी और नट्स के साथ बना सकते हैं। यह स्वाद होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होगा।

.इसको उबाल कर पकाकर इसमें दही, केले और थोड़ा सा शहद मिलाकर आप स्मूदी के तौर पर पी सकते हैं। यह भी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक साबित होगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

शकरकंद आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी आंखों को हेल्दी रखने में मदद करेंगे और आपकी दृष्टि भी सुधारेंगे। इसके अलावा उम्र के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए भी यह फायदेमंद रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *