बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म एमरजेंसी के चलते खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। अब हाल ही में फिल्म की प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने से जुड़ी काफी दिलचस्प बात बताई है उन्होंने कहा कि वह चांदी के गिलास में पानी पीती हैं। आपको बता दें कि पुराने जमाने में राजा-महाराजा भी चांदी के बर्तनों में खाया पीया करते थे लेकिन क्या आप जानते हैं चांदी के बर्तन में पानी पीने या खाने से सेहत को भी फायदे होंगे। तो चलिए आपको आज इसी बारे में बताते हैं।

दिमाग रहेगा शांत

चांदी में मौजूद पोषक तत्व आपके दिमाग को शांत और स्थिर रखने में मदद करेंगे। यदि आप रोज चांदी के गिलास में पानी पीते हैं तो आपका रोज का तनाव और चिंता कम होगी। इसके अलावा आप डिप्रेशन से भी दूर रहेंगे।

पाचन रहेगा स्वस्थ

इस गिलास में पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया भी हेल्दी रहेगी। इससे आपको अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं का खतरा भी कम होगा। नियमित तौर पर चांदी के गिलास में पानी पीने से पेट संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

इस गिलास में जब आप पानी रखते हैं तो बैक्टीरिया प्राकृतिक तौर पर खत्म हो जाते हैं। वहीं चांदी में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को शुद्ध बनाएंगे। इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी। जब इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी जिससे बीमारियों का खतरा कम होगा।

बॉडी होगी डिटॉक्स

चांदी में कुछ ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं जो बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मददगार होंगे। यदि आप इस गिलास में पानी पिएंगे तो शरीर डिटॉक्स होगा और स्किन व बालों संबंधी समस्याएं भी दूर होगी।

हार्ट रहेगी हेल्दी

दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए भी चांदी के गिलास में पानी पीना फायदेमंद रहेगा। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर का ब्लड फ्लो सुधारने में मदद करेगा। इससे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी दूर होगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

. पहले चांदी के गिलास को अच्छे से धोकर उसमें पानी डालकर सारी रात रखें।

. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स की मानें तो चांदी के गिलास में हल्का गुनगुना पानी रखें।

. सारी रात रखा हुआ पानी सुबह खाली पेट ही पिएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *