सर्दियों के इस ठंडे मौसम में गर्म चीजें दिल को अलग सुकून देती हैं। ऐसे में ठंड से बचने के लिए सभी गर्मा-गर्म कॉफी या चाय ही पीते हैं। इसके अलावा कुछ लोग सर्दियों में हॉट चॉकलेट भी बहुत चाव से पीते हैं खासतौर पर बच्चों की तो यह मनपसंदीदा होती है। कुछ लोग तो रोज ही इसे बड़े चाव से पीते हैं लेकिन क्या रोज-रोज इसको पीना सही रहेगा? तो चलिए आज आपको इसी बारे में बताते हैं कि रोज हॉट चॉकलेट पीने से आपकी सेहत को फायदे होंगे या फिर नुकसान।

फायदे की जगह सेहत को होगा नुकसान

एक्सपर्ट्स की मानें तो रोज हॉट चॉकलेट पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होगा क्योंकि यदि आप इसे रोज पिएंगे तो इससे आपके शरीर पर बुरा असर होगा। हॉट चॉकलेट गर्म और गाढ़ी होती है जिसके कारण आपकी हार्ट हेल्थ को भी नुकसान होगा। इसमें कैलोरी भी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। यदि आप रोज इसे पिएंगे तो आपका वजन बढ़ जाएगा। इसका सेवन आप कभी-कभार कर सकते हैं लेकिन यदि यह आपकी आदत बन गया तो आपकी सेहत को नुकसान होगा।

शरीर को होंगे ये नुकसान

बढ़ जाएगा वजन

हॉट चॉकलेट में डार्क चॉकलेट, दूध, कॉफी और कोकोआ पाउडर जैसी चीजें डाली जाती हैं। ऐसे में इसमें कैलोरी काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होती है। यदि आप रोज इसे पिएंगे तो आपका वजन बढ़ जाएगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो एक कप हॉट चॉकलेट में कैलोरी काफी ज्यादा मात्रा में पी जाती है।

पाचन हो जाएगा खराब

रोज अगर आप इसे पिएंगे तो आपका पाचन खराब हो जाएगा। कैलोरी और कैफीन ज्यादा होने के कारण इसे पचा पाना मुश्किल हो जाता है ऐसे में इसके चलते आपको एसिडिटी, कब्ज, पेट में दर्द, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड शुगर हो जाएगी अनियंत्रित

इसमें मिठास लाने के लिए शुगर इस्तेमाल होती है ऐसे में जिन लोगों को इंसुलिन रेजिस्टेंस या डायबिटीज की समस्या होती है वो यदि इसका सेवन करें तो ब्लड शुगर इंबैलेंस हो सकती है इसलिए डायबिटीज में डॉक्टर की सलाह पर ही इसे पीना चाहिए।

हाई कैफीन बनेगा समस्या

हॉट चॉकलेट में कैफीन भी काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप इसको रोज पिएंगे तो आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बहुत नुकसान होगा। हाई कैफीन इनटेक पीने से दिमाग पर भी बुरा असर होगा। इसके चलते आपकी स्लीप साइकिल भी डिस्टर्ब होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *