मोटापा आज के समय में सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। कई लोग अपने बढ़ते वजन के कारण परेशान हैं। ऐसे में वह अपने वजन को कम करने के लिए क्या-क्या नहीं करते लेकिन आपको बता दें कि वेट लॉस के लिए डाइट प्लान पर ही फोकस नहीं करना होता बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर खाने-पीने की चीजें भी आपका वजन घटाने में मदद कर सकती हैं। औषधीय गुणों की बात करें तो कलौंजी का पानी वजन कम करने के लिए फायदेमंद साबित होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं।

वजन घटाने में मिलेगी मदद

यदि आप रोज कलौंजी का पानी पिएंगे तो आपका मेटाबॉल्जिम बूस्ट होने लगेगा। कलौंजी का पानी वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि आपको मोटापे से भी छुटकारा मिलेगा।

किस समय पीना रहेगा फायदेमंद?

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। रोज कलौंजी का पानी यदि आप पिएंगे तो आपकी बॉडी डिटॉक्सीफाई होगी। इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। यह पानी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहेगा। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कलौंजी का पानी आपके स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाएगा।

इस तरह करें तैयार

. इस पानी को बनाने के लिए पहले 1/2 गिलास पानी गुनगुना कर लें।

. फिर इस पानी में चुटकी भर कलौंजी का पाउडर डालें।

. इस नैचुरल ड्रिंक को टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

. ड्रिंक को आप अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *