बहुत से लोग ऐसे हैं जो रात को नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। अगर रात को आपको नींद नहीं आती तो ये एक बीमारी भी हो सकती है, लेकिन अक्सर तनाव और गलत जीवनशैली या फिर गलत खानपान के चलते भी ऐसा होता है। ऐसे में अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती तो इस आर्टिकल में आपके लिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप रात में गहरी और अच्छी नींद में सो सकते हैं।

Dry Fruits

रात में नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ खास ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी नींद की गुणवत्ता बेहतर होगी। ये तो आपको पता ही है कि ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी बेहतर होते हैं। इनको खाने से दिमाग शांत रहता है और इसी वजह से नींद भी बढ़िया आती है।

रात में अच्छी नींद के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि बादाम में मैग्नीशियम मौजूद होता है, जिससे मांसपेशियों रिलैक्स होती हैं और नींद भी बेहतर आती है। बादाम के सेवन से मेलाटोनिन बढ़ता है और नींद बेहतर हो जाती है।

अखरोट

अखरोट में मेलाटोनिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जिससे दिमाग शांत होता है। इसके सेवन से स्लीप बेहतर होती है। इसलिए आप सोने से पहले दो या तीन अखरोट खा सकते हैं।

खजूर

आपको बता दें कि खजूर में नेचुरल शुगर और पोटेशियम होता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे शरीर की थकान दूर होती है और साथ-साथ शरीर को आराम भी मिलता है। इसे भी सोने से पहले खा सकते हैं, लेकिन याद रखें सीमित मात्रा में ही लें कोई भी चीज।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *