बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते कैंसर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। पहले यूवी किरणों, मोटापे, रेडिएशन, एयर पॉल्यूशन और अल्कोहल जैसी चीजों के कारण कैंसर होता था पर अब किचन में पड़ी चीजें ही इस बीमारी का खतरा बढ़ाएंगी। इन चीजों का रोज कई बार लोग इस्तेमाल भी करते हैं इसलिए डॉक्टर्स भी इन्हें न खाने की सलाह देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि रसोई में ऐसी कौन सी चीजें हैं जो कैंसर का कारण बनेगी।

टी बैग्स

इन दिनों टी बैग्स का बहुत इस्तेमाल हो रहा है लेकिन यह बात बहुत से लोग नहीं जानते कि यह सेहत के लिए कितने हानिकारक होते हैं। इसको जैसे ही गर्म पानी में डाला जाता है यह बहुत सारे माइक्रो और नैनो प्लास्टिक छोड़ता है। इसमें खराब पॉलीप्रोपाइलीन और एपिक्लोरोहाइड्रिन नाम के तत्व मौजूद होते हैं। यह पानी में घुलकर कार्सिजोन पैदा करते हैं। कार्सिजोन कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ है ऐसे में इसका सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ता है।

प्लास्टिक बर्तन

सभी के घरों में प्लास्टिक के बर्तन इस्तेमाल होते हैं लेकिन आप शायद यह नहीं जानते कि प्लास्टिक कैंसर का खतरा बढ़ात है। इन बर्तन में पाए जाने वाले कैमिकल्स शरीर में जाने से मेटाबॉलिक डिसऑर्डर और फर्टिलिटी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

एल्युमिनियम फॉइल

खाना पैक करने और किचन के कई कामों में इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम फॉइल आपकी सेहत पर बुरा असर डालेगा। यह मेंटल हेल्थ ही नहीं बल्कि पेट के कैंसर का कारण भी बनेगा। एल्युमिनियम फॉइल में जब आप खाना पैक करते हैं तो खाने में एल्युमिनियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जब खाना गर्म हो तो उसमें हानिकारक तत्व पिघलकर इसमें मिल जाते हैं जो बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं। इसके अलावा खट्टे फूड्स भी एल्युमिनियम फॉइल में नहीं रखने चाहिए क्योंकि इसके कारण कैमिकल बैलेंस बिगड़ जाएगा और यह चीजें जहर बन जाएगी इसलिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ये चीजें भी बनेगी कैंसर का कारण

. इसके अलावा यदि आप प्लास्टिक के कंटेनर में खाना पकाते हैं तो भी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

. पॉम ऑयल और हाइड्रोजनेटेड तेल भी कैंसर का खतरा बढ़ाएंगे। ऐसे में इनका इस्तेमाल न करें।

. प्लास्टिक की बोतल में यदि आप पानी पीते हैं तो भी सावधान हो जाएं क्योंकि इसमें से माइक्रोप्लास्टिक्स निकलते हैं जो कि कैंसर का रिस्क बढ़ाएंगे।

. माइक्रोवेव सेफ कंटेनर में से माइक्रोप्लास्टिक्स निकलते हैं यह भी बहुत खतरनाक होते हैं। ऐसे में यह भी कैंसर का कारण बन सकते हैं।

. नॉन स्टिक पैन में टेफ्लॉन नाम का कैमिकल पाया जाता है ऐसे में जब आप इन्हें इस्तेमाल करेंगे तो कैंसर का खतरा बढ़ जाएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *