भारतीय किचन में ऐसे कई मसाले है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है दालचीनी। दालचीनी में ऐसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिलवाते हैं। महिलाओं और पुरुषों यह दोनों के लिए ही फायदेमंद मानी जाती है। तो चलिए आज आपक बताते हैं कि सर्दियों में इसे खाने से क्या-क्या फायदे होंगे।

पाचन में रहेगा सुधार

दालचीनी का सेवन करने से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इससे पेट फूलने, गैस, एसिडिटी और अपच की संभावना भी कम होगी। यदि आप पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं तो दालचीनी का सेवन करें।

हार्मोन रहेंगे बैलेंस

यह एक ऐसा मसाला होता है जो पुरुषों में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करेगा। इसका सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर नॉर्मल बना रहेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर की शक्ति को भी बढ़ाएंगे। इसके अलावा यह मसाला रक्त संचार भी बेहतर बनाएगा।

कोलेस्ट्रॉल और बीपी होगा कम

यह दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह दिल संबंधी रोगों का खतरा कम करती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी भी कम करेगी। यह ब्लड में मौजूद फैट को करम करने में भी मदद करती है।

वजन भी होगा कम

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में दालचीनी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से आपका वजन भी कम होगा। यह आपका मेटाबॉल्जिम तेज करने और कैलोरी को जल्दी बर्न करने में मदद करेगी। इसका सेवन करने से पेट की चर्बी भी कम होगी।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल

दालचीनी का सेवन करने से पुरुषों में डायबिटीज का खतरा भी कम होगा। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करेगी। जिन लोगोंं को डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है उन्हें दालचीनी जरुर खानी चाहिए। नियमित तौर पर इसे खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा।

इस तरह करें दालचीनी का सेवन

इसका सेवन करने के लिए आप दालचीनी से बनी चाय पी सकते हैं हालांकि यह ध्यान रखें कि इसे बिना दूध और चीनी के ही लें। इसके अलावा आप दालचीनी के पाउडर को पानी में डालकर शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इसमें अदरक मिलाएं और पानी डालकर कुछ मिनट उबालें। छानकर इसे पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *