गलत खान-पान के कारण कई बार डायरिया जैसी समस्या हो जाती है। इसके कारण शरीर में पानी और मिनरल्स की भी कमी होने लगती है। बार-बार दस्त और शरीर में से ज्यादा तरल पदार्थ निकलने के कारण यह दिक्कत होती है। इसके कारण व्यक्ति को कमजोरी, थकान और चक्कर भी आने लगते हैं। ऐसे में यदि समय पर ध्या न दिया जाए तो डिहाइड्रेशन बाकी हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण भी बन सकती है। डॉक्टर्स की मानें तो डायरिया के बाद शरीर को फिर से हाइड्रेट रखना चाहिए। पानी की कमी को पूरा करने के लिए सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि ऐसे टिप्स भी अपनाने चाहिए जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और एनर्जी का बैलेंस बना रहे। हेल्दी डाइट और तरल पदार्थों के जरिए आपकी रिकवरी तेज होगी। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि डायरिया के बाद आप अपने शरीर को कैसे फिर से एनर्जेटिक और हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

सूप पिएं

हेल्दी सूप जैसे सब्जी या फिर चिकन का सूप आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखेगा। इससे शरीर को जरुरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। सूप में नमक और मसाले सही मात्रा में मिलाएं ताकि आपके शरीर को एनर्जी मिले।

नारियल पानी

इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे विटामिन्स भी मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में डायरिया के कारण होने वाली कमी पूरी होगी। रोज 2-3 गिलास नारियल पानी आप पी सकते हैं।

हल्का खाना ही खाएं

डायरिया ठीक होने के बाद आप ज्यादा हैवी खाना न खाएं। चावल का पानी, मूंग दाल का पानी या फिर दलिया आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। इससे न सिर्फ आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा बल्कि पाचन तंत्र को भी आराम मिलेगा।

ओआरएस पिएं

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे मान्यता दी हुई है ऐसे में आप ओआरएस पाउडर पानी में मिलाकर पिएं। इससे न सिर्फ आपके शरीर में से पानी की कमी पूरी होगी बल्कि सोडियम और पोटैशियम का लेवल भी कंट्रोल में रहेगा।

पानी अच्छी मात्रा में पिएं

डायरिया के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में आप इसे पूरा करने के लिए 8-10 गिलास पानी पिएं। पानी उबालकर या फिल्टर किया हुआ ही पिएं। कैफीन और अल्कोहल का सेवन न करें। इससे आपका शरीर और भी ज्यादा डिहाइड्रेट हो सकता है। धीरे-धीरे ठोस आहार की मात्रा बढ़ाएं। यदि कोई लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।

फ्रेश फ्रूट जूस पिएं

केला, पपीता और तरबूज जैसे फलों का सेवन आप कर सकते हैं। यह फल पानी की कमी को पूरा करेंगे और शरीर को जरुरी विटामिन और मिनरल्स देंगे। संतरे का रस आप चाहें तो पी सकते हैं हालांकि इसे ताजा और बिना चीनी के ही पिएं।

नींबू पानी

नींबू पानी में थोड़ा नमक और चीनी मिलाकर पिएं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और हाइड्रेशन में भी आपको मदद मिलेगी। यह विटामिन-सी का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है ऐसे में इसे पीने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

डायरिया के बाद शरीर को यदि आप हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पानी की कमी पूरी होगी बल्कि आपकी रिकवरी भी जल्दी होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *