लोगों को सर्दियों में अक्सर ड्राई स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ठंडी हवा चेहरे के पोर्स से नमी को छीन लेती है और फिर चेहरा ड्राई और डल नजर आने लगता है तो फिर लोग चेहरे पर तेल लगाना शुरू हो जाते हैं। कुछ सुबह उठकर मुंह धोकर तेल लगा लेते हैं और कुछ रात को सोने से पहले। ऐसा माना जाता है कि तेल चेहरे को नमी प्रदान करने के साथ त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और ड्राईनेस की समस्या से निजात मिलता है तो ऐसे में यहां जानें कि किन लोगों को चेहरे पर तेल लगाना चाहिए।

Acne Skin

जिन्हें एक्ने की समस्या है उन्हें अपनी त्वचा पर तेल नहीं लगाना चाहिए। जब एक्ने स्किन वाले चेहरे पर तेल लगाते हैं तो स्किन पोर्स में ब्लॉकेज आ जाती है और गंदगी चेहरे में ही फंस जाती है और इससे एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। इससे बैक्टीरियल ग्रोथ बढ़ जाती है और ये एक्ने पूरे स्किन पर फैल सकते हैं।

Dermatitis

जिन्हें डर्मेटाइटिस वे अपने चेहरे पर बिलकुल भी तेल न लगाएं। अगर आप चेहरे पर तेल लगाते हैं तो आपको एलर्जी हो सकती है या फिर ये आपकी स्किन पर डर्मेटाइटिस की समस्या और ज्यादा ट्रिगर हो जाएगी।इस वजह से आपके चेहरे की स्थिति खराब हो सकती है।

Oily Skin

जिन लोगों की ऑयली स्किन है उन्हें चेहरे पर तेल लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऑयली स्किन के पोर्स अपने आप ही सीबम प्रड्यूस करते हैं। इसलिए जब चेहरे पर तेल लगाएंगे तो स्किन पोर्स में तेल जमा हो जाएगा और फिर सीबम यानी ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ जाएगा और आपकी समस्या बढ़ सकती है।

Sensitive Skin

जिनकी सेंसिटिव स्किन उन्हें भी चेहरे पर तेल लगाने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि सेंसिटिव स्किन वाले लोगों की स्किन तेल के कण को अवशोषित कर लेती है और फिर ये कण रिएक्ट कर सकते हैं। नारियल तेल और सरसों के तेल जैसे तेल स्किन पर लगाने के लिहाज से काफी हैवी होते हैं और ये त्वचा से जुड़ी कई इंफेक्शन को ट्रिगर कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *