जब भी कोई बीमारी का इलाज किया जाता है तो उसके लिए लाइफ सेविंग मेडिसिन्स भी यूज़ होती हैं। इन मेडिसिन्स के बिना जल्दी आराम नहीं आता है। ऐसे में इन मेडिसिन्स के बड़े हुए दाम अक्सर ही लोगों को परेशान करते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने बढ़ा कदम उतःय है और 54 लाइफ सेविंग मेडिसिन्स के दाम में कटौती की है। जिन दवाओं के दाम में कटौती हुई है, उनमें डायबिटीज, हार्ट, कान की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के साथ मल्टीविटामिन शामिल हैं। वहीँ इस खुशख्स्ब्री से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
एनपीपीए की बैठक में लिया फैसला
नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी यानि एनपीपीए की 124वीं बैठक हुई जिसमे इन मेडिसिन्स के दाम कम करने का फैसला लिया गया है। वहीँ एनपीपीए देश में बिक रहीं उन जरूरी दवाओं के दाम का निर्धारण करती हैं, जिनका आम लोग इस्तेमाल करते हैं। बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशेष दवाओं के दाम को कम करने का फैसला लिया गया।
किन किन मेडिसिन के दाम हुए कम
एनपीपीए की इस बैठक में 54 दवाओं के दाम तय हुए, इनमे डायबिटीज, हार्ट, एंटीबायोटिक, विटामिन डी, मल्टी विटामिन, कान से जुड़ी दवाएं आदि शामिल हैं। इसके अलावा एनपीपीए ने 8 स्पेशल फीचर प्रोडक्ट्स के दाम पर भी इस बैठक में फैसला लिया।
पिछले महीने भी 41 मेडिसिन के दाम घटे थे
बता दें सरकार समय समय पर लाइफ सेविंग मेडिसिन्स के दम कम करती रहती है। वहीँ पिछले महीने भी सरकार ने कई जरूरी दवाओं के दाम कम किये थे। पिछले महीने आम इस्तेमाल की 41 दवाओं और 6 स्पेशल दवाओं के दाम कम किए गए थे, इनमे एंटीबायोटिक, मल्टी विटामिन, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी मेडिसिन थी। इनके अलावा लीवर की दवाएं, गैस व एसिडिटी की दवाएं, पेन किलर, एलर्जी की दवाएं भी पिछले महीने सस्ती हुई थी।
