सर्वाइकल कैंसर के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं। कैंसर के आंकड़े आपको हैरान कर देंगे। 15 से 44 साल की भारतीय महिलाओं की होने वाली मौतों का दूसरा बड़ा कारण सर्वाइकल कैंसर है। यह कैंसर यूट्रस के निचले हिस्से सर्विक्स को प्रभावित करता है और ह्यूमन पेपिलोमावाायरस या एचपीवी के कारण होता है। एचपीवी के खिलाफ जांच और टीकों की कमी होने के कारण इस कैंसर से महिलाओं की मौत हो जाती है हालांकि अब इसके टीके उपलब्ध हैं लेकिन लोगों में इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरुकता नहीं है। तो चलिए आज आपको बतात हैं कि सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहे मरीजों की डाइट कैसी होनी चाहिए।
अच्छे लाइफस्टाइल और खान-पान से कम होगा खतरा
लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल जनवरी महीने को सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जाता है। इस कैंसर को अच्छे लाइफस्टाइल और खान-पान के जरिए काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ऐसी डाइट का करें सेवन
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस कैंसर से बचने के लिए अच्छी डाइट लेना बेहद जरुरी है। प्रोटीन, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पानी, विटामिन्स और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में लें। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करें। विटामिन युक्त फूड आइटम शामिल करें इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसके अलावा विटामिन-सी जैसे खट्टे फल, संतरे, नींबू और आंवला भी एंटीऑक्सीडेंट्स के तौर पर काम करते हैं। यह कैंसर को रोकने में मदद करेंगे।

इसके अलावा ब्रोकोली और फाइबर से युक्त फूड आइटम्स जैसे कि फल और सब्जियां भी आपकी डाइट में जरुरी भूमिका निभाएंगे। नट्स के तौर पर आप अखरोट, बादाम, जैतून का तेल, घी और मशरुम आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएंगे। इसके अलावा ओमेगा-3 युक्त फूड्स आप खा सकते हैं जैसे कि मछली का तेल, अलसी के बीज और चिया के बीज इनमें कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा टमाटर को भी कैंसर के खिलाफ बेहद प्रभावी माना जाता है।
इन चीजों का सेवन करने से आप कैंसर से अपना बचाव कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
