ठंड के इस मौसम में तेज हवाओं के चलते स्किन पर कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आंखों से पानी आना, स्किन ड्राई होना और नाक लाल होना जैसी समस्याएं आम है। यह ज्यादातर सर्दियों को देखने को मिलती है और यह परेशानी ज्यादा उन लोगों को होती है जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है। नाक की स्किन लाल होने के कारण जलन और दर्द भी हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंडी हवाओं के कारण शरीर की कोशिकाओं और नसों में प्रक्रिया होती है जिसके कारण नाक की त्वचा लाल हो सकती है। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि ठंड में नाक लाल क्यों होती है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।

कारण

एलर्जी

कुछ लोगों को सर्दियों में त्वचा से जुड़ी एलर्जी की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे लोगों को नाक, फेस और हाथों की त्वचा लाल हो जाती है। यह स्थिति ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से बढ़ती है।

नाक की स्किन सेंसिटिव होना

जिन लोगों की नाक की स्किन सेसेंटिव होती है उनकी स्किन को तेज ठंडी हवाओं के कारण लालिमा और जलन हो सकती है। ठंड के संपर्क में आने से नाक के आसपास की स्किन जल्दी प्रभावित होती है।

नमी की कमी के कारण

सर्दियों में ठंडी हवा और नमी के कारण स्किन में ड्राईनेस आती है। जब किसी की स्किन ड्राई हो जाती है तो नाक के आस-पास की स्किन पर लालिमा आने लगती है।

रगड़ लग जाना

सर्दियों में ज्यादातर लोगों को सर्दी और जुकाम रहता है। ऐसी स्थिति में नाक बहने पर जब कोई बार-बार पोंछता है तो रगड़ के कारण नाक की स्किन लाल हो जाती है। इसके कारण नाक में जलन और दर्द हो सकती है।

नसों पर असर होना

ठंड के चलते शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में नाक के टिप का ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में जब आप अचानक से गर्म वातावरण में जाते हैं तो यह वाहिकाएं फैल जाती हैं इसके चलते दोबारा नसें नॉर्मल स्थिति में आती है तो कुछ लोगों की नाक लाल दिखती है।

इस तरह करें बचाव

. सर्दियों में स्किन को ड्राईनेस से बचाने के लिए आप नाक के आस-पास मॉइश्चराइज लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखेगा और लालिमा को भी कम करने में मदद मिलेगी।

. इस मौसम में स्किन ड्राई होना एक आम प्रॉब्लम है ऐसे में इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ।

. यदि आपका नाक बहे तो धीरे-धीरे सावधानी के साथ टिश्यू या किसी सॉफ्ट रुमाल से साफ करें। इससे नाक और चेहरे को ठंडी हवा नहीं लगेगी।

. खुद को ठंड से बचाने के लिए बाहर निकलते समय स्कार्फ या मफलर जरुर इस्तेाल करें। इससे नाक और चेहरा ठंड से बचा रहेगा।

. बहुत गर्म पानी से चेहरा न धोएं। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।

इस बात का भी रखें ध्यान

सर्दियों में नाक लाल होना आम है ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। स्किन की अच्छे से देखभाल करें और बैलेंस्ड डाइट लें। यदि स्किन की ड्राईनेस के कारण जलन या खून आए तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *