अच्छी सेहत चाहते हैं तो नींद का योगदान बहुत जरूरी होता है। अगर नींद नहीं पूरी होती तो समय के साथ चिड़चिड़ापन और कमजोर महसूस होना शुरू हो जाता है, साथ ही नींद की कमी कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनती हैं। नींद की कमी मोटापा भी बढ़ाती है। इसी वजह से क्सपर्ट्स हर उम्र के लोगों को पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं।

अब बहबुत से लोग होते हैं जो सोते तो 8-9 घंटे हैं, लेकिन नींद उतनी गहरी नहीं होती है और वहीं कुछ लोग 5-6 घंटे सोकर भी नींद पूरी हो जाने का दावा करते हैं तो इसी वजह से सवाल उठता है कि कैसे पता लगाया जाए कि नींद पूरी हो भी रही है या नहीं? इस मामले को समझने के लिए आप अपने आप से दस सवाल पूछें। चलिए जानते हैं।

सवाल

नंबर 1- अक्सर पूरी रात सोने के बाद आप क्या खुद को सुबह के समय थका हुआ महसूस करते हैं?
नंबर 2- एक हफ्ते में तीन रातों से ज्यादा नींद न आने की समस्या से परेशान हैं?
नंबर 3- क्या आधी रात में जाग जाते हैं और फिर आपको दोबारा सोने में मुश्किल होती है?
नंबर 4- ऐसा होता है कि आप बिना कॉफी या एनर्जी ड्रिंक के खुद को सुस्त और थकाऊ महसूस करते हैं?
नंबर 5- दिन के समय या अक्सर दोपहर में नींद या थकान महसूस होती है?
नंबर 6- दिनभर ध्यान केंद्रित करने, चीजों पर फोकस करने या चीजें याद रखने में परेशानी होती है?
नंबर 7- क्या बिना किसी कारण के चिड़चिड़े, उदास या तनावग्रस्त महसूस करते हैं?
नंबर 8- मीटिंग्स, टीवी देखते समय या किसी से बात करते समय भी झपकी लेते हैं?
नंबर 9- नींद के समय जोर से खर्राटे लेते हैं या कुछ देर के लिए सांस रोक लेते हैं?
नंबर 10- सोने के चक्कर में बिस्तर पर 30 मिनट से ज्यादा समय बिताते रहते हैं?

अगर ज्यादातर सवालों का जवाब हां है तो अच्छी तरह से समझ जाएं कि नींद पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि नींद की आदतों पर ध्यान दें। जरूरत पड़े तो हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। अगर इसके अलावा कम सवालों का जवाब हां है तो आप कुछ दिन काम से छुट्टी लें और आराम करने की योजना बनाएं। ऐसे में आपका ध्यान अपनी सेहत पर जाएगा। आपको अपने शरीर के बारे में पता लगेगा कि आपका शरीर आपको क्या कह रहा है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *