मकर संक्रांति जिसको उत्तरायण खिचड़ी भी कहते हैं। यह पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाई जाती है। हर साल की तरह इस साल भी यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन तिल खाने का खास महत्व है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताते हैं कि मकर संक्रांति पर तिल खाने से क्या-क्या फायदे होंगे।
हड्डियां बनेगी मजबूत
तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी बचाएगा।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में यह शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाकर बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। इन्हें खाने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी।
वजन घटाने में मिलेगी मदद
इसमें फाइबर ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इन्हें खाने से पेट ज्यादा लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और भूख भी कम लगती है। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दिल रहेगा स्वस्थ
तिल में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है।

त्वचा रहेगी अच्छी
इसमें विटामिन-ई अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यह स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करेगा। यह आपकी स्किन को नमी देगा और झुर्रियां कम करेगा।
शरीर को मिलेगी गर्माहट
तिल की तासीर गर्म होती है ऐसे में सर्दियों में इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलेगी।
दिमाग रहेगा स्वस्थ
इसमें मैग्नीशियम भी काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके कारण यह दिमाग को स्वस्थ रखने में भी मदद करेगा। यह याददाश्त को बढ़ाएगा और तनाव को कम करेगा।
एनीमिया से होगा बचाव
तिल में आयरन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं ऐसे में यह एनीमिया से बचाने में भी मदद करेगा। इसके कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसके कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
पाचन तंत्र बनेगा मजबूत
इसमें फाइबर भी पाया जाता है ऐसे में यह पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसका सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा तिल में पाए जाने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ावा देंगे। इसे खाने से खाना आसानी से पच जाएगा।
बाल बनेंगे मजबूत
तिल में प्रोटीन और विटामिन्स मौजूद होते हैं। ऐसे में यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करेंगे। इसे खाने से बाल झड़ने से रुकेंगे और वो नैचुरल तौर पर भी काले बनेंगे।

इस बात पर भी करें गौर
तिल खाने के कई फायदे हैं लेकिन यदि आप ज्यादा मात्रा में इन्हें खाएंगे तो सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में तिल को संतुलित मात्रा में ही खाएं। अगर आपको किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या है तो एक बार डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसे खाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
