रोजाना हम ब्रश करते हैं लेकिन क्या आपने कभी होंठों को ब्रश किया है? अगर नहीं तो अब से आपको दांतों के साथ होंठों को ब्रश करने का भी तरीका जानना है। होंठों को टूथब्रश और एक्सफोलिएंट से हल्के से ब्रश करना आपके होंठों से मृत त्वचा को हटाने का काम करता है। होंठों की ब्रशिंग की जाए तो त्वचा साफ हो जाती है और होंठों की चमक बढ़ जाती है।

होंठों को ब्रश करने के फायदे

हम रोजाना होंठों पर कई तरह के लिप बाम और लिपस्टिक लगाते हैं, जिससे होंठों पर डेड सेल्स जमा हो जाते हैं। साथ ही होंठों का ब्लड सर्कुलेशन भी धीमा पड़ जाता है जिससे होंठ बदरंग होने लगते हैं। ऐसे में अगर होंठों को ब्रश किया जाए तो इन डेड सेल्स को साफ करने के साथ बाम और लिपस्टिक के कैमिकल्स साफ हो जाते हैं और होंठों की चमक बढ़ जाती है।

पिंक लिप्स के लिए

पिंक लिप्स के लिए रोजाना होंठों को ब्रश करें, क्योंकि इससे होंठों की त्वचा एक्सफोलिएट होती है और ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। साथ ही होंठों की बनावट भी अच्छी रहती है। ये फुलरऔर गुलाबी रंग के खूबसूरत नजर आते हैं।

होंठों को ब्रश करने का तरीका

इसके लिए आपको मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश और एक्सफोलिएंट की जरूरत है। होठों की त्वचा पतली और संवेदनशील होती है। बहुत बार होठों में नमी बनाए रखने के लिए तेल नहीं बनता इसलिए ऐसी कोशिश करें कि जिस चीज से होंठों को एक्सफोलिएट कर रहे हैं उसमें ऑयल होने के साथ डेड सेल्स को हटाने की क्षमता भी हो।

सबसे पहले होठों को गर्म पानी से गीला करें। एक्सफोलिएंट करें और अपने टूथब्रश से अपने होठों को धीरे-धीरे साफ करें। इसके बाद नारियल तेल में थोड़ी सी चीनी मिलाएं और फिर ब्रश में लगाकार होंठों को स्क्रब कर लें। एक्सफोलिएंट होने के बाद होठों पर मॉइस्चराइजर लगाएं। आप रोजाना इन टिप्स की मदद से होंठों को ब्रश कर लें और फिर खूबसूरत होंठ पाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *