कहते हैं खून दान करना सबसे बढ़ा दान माना जाता है। जिससे किसी दूसरे व्यक्ति की जान बच सकती है। इतना ही नहीं जो व्यक्ति ब्लड डोनेट करता है उसको सेहत से जुड़े कई लाभ भी होते हैं। वहीँ आपको बता दें कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जिनमें व्यक्ति की जान पूरी तरह से उसके ब्लड डोनर पर निर्भर करती है। ऐसे में कभी भी ब्लड डोनेट करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। तो आज इसी के बारे में जान लेते हैं कि ब्लड डोनेशन से सेहत को क्या लाभ मिलता है।
जानें रक्तदान करने के फायदें
शरीर में मौजूद हानिकारक आयरन को बाहर निकालता है
बता दें यूएस में 200 लोगों में से एक व्यक्ति हेमोक्रोमेटोसिस कि स्थिति से ग्रस्त होता है। कई लोगों को इस इमारी के बारे में पता नहीं हैं लेकिन इसमें आपके शरीर में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो सेहत के लिए खतरा पैदा करती है। ऐसे में ब्लड डोनेट करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा आयरन बाहर निकल जाता है।
दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना होती है कम
अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी में बताया गया है कि साल में कम से कम एक बार ब्लड जरुर दोंते करना चाहिए । इससे हार्ट अटैक की संभावना 88 प्रतिशत तक कम हो जाती है। खून में आयरन की अधिक मात्रा ब्लड वेसल्स को ब्लॉक करने का काम करती है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक की संभावना बनी रहती ई । ऐसे में ब्लड डोनेट करने से शरीर से एक्स्ट्रा आयरन रिलीज होता है और आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
मेंटल हेआल्थ बेटर होती है
रक्तदान करना जितना शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है उतना ही ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से रक्तदान करना एक प्रकार का सामाजिक कार्य है। जो आपके साइकोलॉजिकल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इससे आप खुश और संतुष्ट होते हैं । इसी के साथ यह नकारात्मकता को दूर करने में भी मदद करता है।
लिवर को स्वस्थ रखता है
शरीर में आयरन की अधिकता लीवर को भी नुकसान पहुंचाती है । वहीं कुछ सालों में नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर की समस्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में शरीर में आयरन की अधिकता हेपेटाइटिस सी और अन्य लिवर से जुड़े इंफेक्शन का कारण बन सकती है। ऐसे में रक्तदान करने से शरीर से एक्स्ट्रा आयरन को बाहर निकालने में मदद मिलती है और आपका लीवर स्वस्थ रहता है।
फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा
रक्तदान करने से पहले आपके शरीर की स्क्रीनिंग की जाती है । ऐसे में आपके कई चेकअप फ्री में हो जाते हैं । जिन्हें आमतौर पर करवाने में हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। सामान्य रूप से पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेंपरेचर और हिमोग्लोबिन का स्तर मापा जाता है। वहीं यदि आपके खून में या शरीर में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो डॉक्टर आपको इसकी सूचना दे देते हैं और रक्तदान करने से मना कर देते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने का यह एक बेहतर तरीका है। जिसमें दूसरों कि सेहत के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ख्याल रख सकती हैं।
