ठंड तो बढ़ी हुई है लेकिन साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कोई नहीं घटा। जिस वजह से लोगों को सांस संबंधित परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो सोचते हैं कि बाहर की न सही घर की हवा तो साफ हो तो ऐसे में वे घरों की हवा को क्लीन करने के लिए महंगे-महंगे प्यूरीफायर का उपयोग किया जाता है। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि घर की हवा को नेचुरल तरीके से साफ कर सकते हैं तो? जी हां, घर की हवा को अब आसानी से और कम कीमत में साफ किया जा सकता है और ज्यादा मंहनत की भी जरूरत नहीं है।
Indoor Plants
इसके लिए आप घर पर कुछ इंडोर प्लांट को लगा सकते हैं, जिससे जहरीली हवाओं और घर के अंदर के प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
पीस लिली
अगर आप चाहते हैं कि घर की हवा साफ और शुद्ध रहे तो पीस लिली का पौधा एक बढ़िया ऑप्शन है। एक तो ये दिखने में भी खूबसूरत है साथ ही इसमें सफेद-सफेद फूल खिलते हैं जो आपके मूड को भी बेहतर बनाते हैं। इससे हवा प्यूरिफाई होती है और साथ-साथ घर की सुंदरता भी बढ़ती है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट आसानी से इनडोर में लगाया जा सकता है। इसे सजावट के रूप में भी रख सकते हैं। साथ ही इसकी देखभाल कोई बड़ा काम नहीं है। घर की हवा में मौजूद खराब रसायनों को आसानी से हटाने और घर की एयर एकदम शुद्ध बनाने में मददगार है।
ऐरेका पाम
ये पौधा हरे-भरे पत्तों और वायु शुद्ध करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है और साथ ही ये सजावट के रूप में भी उपयोग में लिया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
