सुबह उठते हैं तो देखते हैं कि आपके चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं और इसी वजह से आप उसे फोड़ने लगते हैं। समझ सकते हैं कि चेहरे पर आए पिंपल पर बार-बार ध्यान जाता है और जब आपने कहीं जाना हो तो आ जाए। लेकिन मुंहासे को फोड़ने और चेहरे पर दाग़-धब्बे बढ़ाने की बजाय कुछ ऐसा करें जिससे आपका ध्यान भटक जाए।

ख़ुद को दावत दें

अपने आप को दावत दें और अपने लिए कुछ मनपसंद बनाने का सोचें। बेकिंग कर सकते हैं, क्योंकि बेकिंग में एकदम सही मापतौल की आवश्यकता होती है, जिस वजह से अधिक ध्यान देना होता है। इससे एक तो आपका काम होगा, दावत अच्छी जाएगी और आपका ध्यान मुंहासों से हट जाएगा।

ऑनलाइन वर्कआउट

अब आखिर समय आएगा अपने योग मैट को बाहर निकालने का। ज़ुम्बा से लेकर मैट पिलाटे तक, बहुत सारे ऑनलाइन वर्कआउट सेशन हैं, जो आप आराम से कर सकते हैं। बस टीवी पर वर्कआउट वीडियो प्ले करें और कुछ एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करें।

मूवी मैराथन

मूवी मैराथन एक बहुत अच्छा ऑपशन है। चाहे वे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स हो या स्टार वॉर्स- पॉपकॉर्न के साथ मूवी मैराथन का चुनाव त्वचा की परेशानियों को भूलाने का एक मज़ेदार तरीक़ा है। डरावनी फ़िल्में न देखें क्योंकि अगर डरते हैं तो चेहरे पर और भी ज्यादा हाथ लगेगा।

ज़ूम पार्टी

ज़ूम सिर्फ मीटिंग ही नहीं पार्टी के लिए भी काम आ सकता है। अपने दोस्तों को एक साथ लाएं और बस चाय या अपने मनपसंद ड्रिंक के साथ शुरू हो जाएं। चुटकुले सुनें, सुनाएं और ख़ूब गपशप करें। इससे आपके शरीर का सेरोटोनिन स्तर बढ़ेगा और आपको पूरी तरह से ख़ुशी मिलेगी, फिर पिंपल जैसी छोटी समस्या आपको बेकार लगेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *