अक्सर कहा जाता है कि सुबह अच्छी बीते तो बाकी का दिन भी अच्छे तरीके से बीतता है। इसी वजह से एक्पर्ट्स सुबह अच्छी आदतों को रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं। इसी की बात करें तो फेमस न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिससे उन्होंने ऐसी तीन आदतों के बारे में बताया है, जिन्हें रूटीन में शामिल करने से आप अपने पूरे दिन को बेहतर बना सकते हैं। इन आदतों से आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रहने के साथ-साथ मूड को भी बेहतर बना सकते हैं।
दिन की शुरूआत फैट से करें
वे दिन की शुरुआत हेल्दी फैट के सेवन के साथ करने की सलाह देती हैं। जिन लोगों को वेट लॉस करना है उनके लिए ऐसा करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि हेल्दी फैट से ऊर्जा और संतुष्टि मिलती है, जिसका मतलब है कि आपकी फूड क्रेविंग कम हो जाती है और आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि सुबह-सुबह हेल्दी फैट खाने से मानसिक विकास होता है और हेल्दी फैट हार्मोनल स्वास्थ्य में सुधार करने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।
एक्सरसाइज करने का तरीका
एक्सपर्ट कहती हैं कि जो लोग सुबह एक्सरसाइज करते हैं उन्हें मुश्किल चीजें पहले करनी चाहिए। इसका मतलब है कि कोशिश करें कि दिन के पहले हिस्से में सही तरीके से वर्कआउट कर लें, इससे आप फिर पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं साथ ही हेल्दी इटिंग भी। इस वजह से आपकी बॉडी एक्टिव रहती है।
कॉफी का सेवन न करें
न्यूट्रिशनिस्ट सुबह के समय कॉफी के सेवन से परहेज करने की सलाह देती हैं। वे बताती हैं बहुत से लोग मॉर्निंग कॉफी पीते हैं, लेकिन ये आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। दिन की शुरुआत कॉफी के साथ करने से आप बाकी के समय बेहद सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं और आपको पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
