कुछ लोगों के बाल ऐसे होते हैं कि अभी 24 घंटे भी नहीं हुए होते धोए हुए फिर से चिपचिपे लगने लगते हैं। ज़्यादातर समय एयर-कंडीशन वाले कमरे में बिताने पर भी बालों को साफ़ और सुंदर रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और न ही कोई ड्राय शैम्पू या बेबी पाउडर काम आ रहा है तो आपकी ये आदतें इसके लिए ज़िम्मेदार हो सकती हैं, चलिए जानते हैं।
गंदा हेयर ब्रश
गंदे हेयर ब्रश या कंघी है तो ये गलत है। इनमें धूल-मिट्टी से लेकर पसीना, बिल्डअप प्रॉडक्ट्स, ख़राब बाल और बैक्टीरिया तक, सब कुछ होता है। जब आप इनका उपयोग करते हैं तो ये सब बालों में चला जाता है और आपके बाल चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं।
बार-बार छूना
हां होते हैं बहुत से लोग जिन्हें बालों को बार-बार छूना पसंद होता है। लेकिन बार-बार अपनी उंगलियों को बालों में घुमाने से तेल और अन्य कण आपके बालों में चले जाते हैं। जिससे बालों की चमक ख़त्म हो जाती और जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं।
कंडीशनर का ग़लत इस्तेमाल
ये तो आपको पता ही है कि कंडीशनर लगाने से बालों को नमी मिलती है और वे मुलायम और चमकदार हो जाते हैं। लेकिन अगर आपने कंडीशनर को बालों से पूरी तरह नहीं धोया तो ये गंदगी को आकर्षित करने के साथ-साथ उन्हें चिपचिपा भी बना सकता है। जड़ों में कंडीशनर कभी न लगाएं, क्योंकि इससे बाल ऑयली हो जाते हैं।
ग़लत हेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव
हमेशा अपने बालों के प्रकार और समस्याओं के अनुकूल सही हेयर प्रॉडक्ट्स की इस्तेमाल करें। अगर बालों को पूरी तरह नमी नहीं मिल रही तो आपका स्कैल्प ज्यादा तेल का उत्पादन करेगा। वहीं अपने हिस्से से अधिक नमी मिल रही है तो वे गंदे दिखेंगे। इसलिए कोशिश करें कि सही मात्रा में ही और सही हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
